• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अमेरिकन प्रतिनिधिमंडल की राज्यपाल कलराज मिश्र और विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात

American delegation meets Governor Kalraj Mishra and Assembly Speaker - Jaipur News in Hindi

नई दिल्ली/जयपुर । केलिफोर्निया के पूर्व वाटर कमिश्नर और अलायन्स इंडस के अध्यक्ष अशोक भट्ट के नेतृत्व में अमरीका के एक शिष्टमंडल ने शनिवार को जयपुर में राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र और विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से शिष्टाचार मुलाकात की। शिष्टमंडल के सदस्यों ने उनसे दक्षिणी राजस्थान के आदिवासी बहुल डूंगरपुर बांसवाड़ा वागड़ क्षेत्र में निवेश और पर्यटन की संभावनाओं पर चर्चा की और उन्हें अमरीका की यात्रा के लिए आमंत्रित किया। शिष्टमंडल ने राजभवन जयपुर में राज्यपाल कलराज मिश्र की पहल पर बनाए गए अपने ढंग के देश के पहले संविधान पार्क का अवलोकन किया। साथ ही विधान सभा के भव्य भवन और जयपुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों का अवलोकन किया।
यह प्रतिनिधिमंडल गुजरात की राजधानी गांधीनगर में आयोतित दसवें वाइब्रेंट गुजरात समिट में भाग लेने भारत आया था।
शिष्टमंडल में अमेरिकन निवेशक लेस्ली काट्स,भारतीय मूल की अमेरिकन व्यवसायी हेमलता व्यास और दिल्ली समन्वयक जी एन भट्ट भी शामिल थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-American delegation meets Governor Kalraj Mishra and Assembly Speaker
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: american delegation meets, governor kalraj mishra, and assembly speaker, new delhi, jaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved