• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जोधपुर एवं बीकानेर में होगा अम्बेडकर मिरासी-भिश्ती महाविद्यालय छात्रावासों का निर्माण

Ambedkar Mirasi-Bhishti College hostels will be constructed in Jodhpur and Bikaner - Jaipur News in Hindi

- छात्रावास भवनों के निर्माण हेतु 5.60 करोड़ रूपए मुख्यमंत्री ने किये स्वीकृत

जयपुर । राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में वंचित वर्गों के आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान के लिए निरन्तर महत्वपूर्ण फैसलें लिए जा रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के जोधपुर एवं बीकानेर में अम्बेडकर मिरासी-भिश्ती महाविद्यालय स्तरीय बालक छात्रावासों के भवन निर्माण हेतु 5.60 करोड़ रूपए के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। उक्त प्रस्ताव में प्रत्येक छात्रावास के भवन निर्माण हेतु 2.80 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इन छात्रावासों में 50-50 विद्यार्थियों की आवासीय क्षमता होगी। गहलोत की इस मंजूरी से प्रदेश के मिरासी समुदाय (मिरासी, ढाढी, मीर, मांगणियार, दमामी, नगारची, लंगा व राणा) एवं भिश्ती समुदाय के छात्रों को पढ़ने के लिए उत्तम वातावरण मिल सकेगा तथा वे अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकेंगे।
उल्लेखनीय हे कि मुख्यमंत्री गहलोत द्वारा 2022-23 के बजट में इस संबंध में घोषणा की गई थी। उक्त घोषणा की क्रियान्विति में यह मंजूरी दी गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ambedkar Mirasi-Bhishti College hostels will be constructed in Jodhpur and Bikaner
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ambedkar mirasi-bhishti college, hostels, will be constructed, in jodhpur, and bikaner, jaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved