• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

कड़ाके की सर्दी की चपेट में राजस्थान, लगातार 9वें दिन पारा माइनस में

जयपुर। राजस्थान में कड़ाके की सर्दी का जबर्दस्त सितम जारी है। शेखावाटी में पड़ रही सर्दी ने इस बार सभी रिकॉर्ड तोड दिए हैं। शनिवार को लगातार 9वें दिन सीकर जिले के फतेहपुर शेखावाटी में तापमापी पारा जमाव बिंदू से ऊपर नहीं उठ पाया। शनिवार को भी फतेहपुर में न्यूनतम तापमान माइनस 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन मांउट आबू में भी पारे में लगातार 9 वें दिन गिरावट दर्ज की गई। पारे में गिरावट के चलते लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इससे पहले साल 1989 में पारा लगातार इतने दिनों तक माइनस में रहा था। साल 2005 में यहां लगातार आठ दिन तक तापमान माइनस में रिकॉर्ड किया गया था। तब भी यह माइनस 2.5 डिग्री से नीचे नहीं जा पाया था। माउंट आबू में तापमान शून्य डिग्री रहा। भीलवाड़ा में न्यूनतम तापमान 2.4, पिलानी 2.7, सीकर, 2.4 और चूरू में 1.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जयपुर में सीजन की सबसे सर्द रात, पारा 6.6 डिग्री
जयपुर में भी बीती रात सीजन की सबसे सर्द रात रही। यहां न्यूनतम तापमान 1 डिग्री नीचे गिरकर 6.6 डिग्री रहा। सुबह के समय खुले इलाकों में कोहरा भी छाया रहा। प्रदेश में तापमान गिरने और शीतलहर के चलते बर्फ जमने से फसलों में भी नुकसान होने लगा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-all records of winter in the rajasthan were broken
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: all records, winter in the rajasthan were broken, winter, cold, सर्दी, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved