• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

All Rajasthan State Employees Joint Federation submitted memorandum to the Collector - Jaipur News in Hindi

दौसा। केंद्रीय ट्रेड यूनियंस एवं कर्मचारी फैडरेशन के आह्वान पर अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ की जिला शाखा द्वारा देशभर के राज्य कर्मचारी और शिक्षकों की मांगो के समर्थन में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन में ज्ञापन में पीएफआरडीए अधिनियम को निरस्त कर राज्य कर्मचारियों को उनके हिस्से के 41000 करोड रुपए जीएफ जीएफ खाते में जमा कराने की मांग की। जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ में परिभाषित पुरानी पेंशन योजना जारी रखने, सभी संविदा /आउटसोर्स /दैनिक वेतन भोगी नियुक्तियां बंद करने, संविदा/ अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने, सभी विभागों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में सभी रिक्त पदों को तत्काल प्रभाव से भरने, सार्वजनिक उपक्रमों का निजीकरण, निगमीकरण और सरकारी विभागों का आकार घटाना बंद करने, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को रद्द करने एवं संविधान के अनुच्छेद 310, 311 (2 )A B और C को निरस्त करने, सभी कठोर आदेश और परिपत्र प्रत्याहारित करने, प्रत्येक 5 वर्ष की अवधि में एक बार वेतन संशोधन लागू करने, आठवें वेतन आयोग का अविलंब गठन करने, सहायक कर्मचारी को एमटीएस घोषित करने से संबंधित लंबित पत्रावली का शीघ्र निस्तारण कराने, प्रदेश में कर्मचारियों/ अधिकारियों की स्पष्ट एवं पारदर्शी राजनीतिक हस्तक्षेप विहीन स्थानांतरण नीति जारी करते हुए वर्षों से प्रतीक्षारत अध्यापकों के स्थानांतरण शीघ्र किऐ जाने, महंगाई पर रोक लगाते हुए सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूत करने की मांग की गई। ज्ञापन देने जिला मंत्री अखिलेश शर्मा, कार्यालय मंत्री बनेसिंह गुर्जर, प्रदेश उपाध्यक्ष फैलीराम मीणा, उपाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद आदि उपस्थित रहे।
इसी प्रकार महासंघ ने भंडाना स्कूल में विगत दिनों हुए घटनाक्रम पर जिला प्रशासन से उच्च स्तरीय प्रशासनिक कमेटी गठित कर जांच करवाने की मांग की, ताकि किसी निर्दोष कर्मचारी को साजिश के तहत प्रताड़ित और दंडित नहीं किया जा सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-All Rajasthan State Employees Joint Federation submitted memorandum to the Collector
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa, central trade unions and employees federation, all rajasthan state employees joint federation, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved