• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सोलहवीं राजस्थान विधान सभा के षष्ठम सत्र के लिए सर्वदलीय बैठक 18 अगस्त को

All-party meeting for the sixth session of the 16th Rajasthan Legislative Assembly on August 18. - Jaipur News in Hindi

राजस्थान में सर्वदलीय बैठक की पहल करने वाले पहले स्पीकर है श्री देवनानी जयपुर, । राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोलहवीं राजस्थान विधान सभा के षष्ठम सत्र के लिए सर्वदलीय बैठक मंगलवार 18 अगस्त को प्रातः 11:00 बजे विधानसभा में बुलाई है। उल्लेखनीय है कि सोलहवीं विधान सभा का षष्ठम सत्र 20 अगस्त से आरम्भ हो रहा है।
राजस्थान विधान सभा में सर्वदलीय बैठक बुलाने की पहल करने वाले देवनानी पहले स्पीकर-
सोलहवीं राजस्थान के स्पीकर वासुदेव देवनानी की यह पहल राजस्थान विधान सभा में ऐतिहासिक है। देवनानी राजस्थान के पहले स्पीकर है, जिन्होंने सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाई है।

सदन पवित्र स्थल, गरिमा बनाये रखना सभी का दायित्व -
देवनानी ने कहा कि सदन जनहित के मुद्दों पर चर्चा करने का पवित्र स्थल है। इस स्थल की गरिमा को बनाए रखना सभी दलों के विधायकों की सामूहिक जिम्मेदारी होती है। सदन को शांतिपूर्ण चलाने में सर्वदलीय बैठक अहम कदम है।

सभी दल भाग लेंगे बैठक में
- स्पीकर देवनानी ने बताया है कि बैठक में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, मुख्य सचेतक प्रतिपक्ष रफीक खान, विधायक डॉ. सुभाष गर्ग, मनोज कुमार, थावर चन्द को आमन्त्रित किया गया है। इसके लिए विधान सभा सचिवालय से सभी को पत्र भेजे गये हैं।
सर्वदलीय बैठक आपसी सहमति का महत्वपूर्ण कदम- विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि सर्वदलीय बैठक लोकतांत्रिक परंपराओं को सुदृढ़ करने का सशक्त माध्यम है। इससे सदन की कार्यवाही में सभी दों की सहभागिता सुनिश्चित होती है और जनहित के मुद्दों पर सार्थक चर्चा का मार्ग प्रशस्त होता है। श्री देवनानी ने कहा कि सर्वदलीय बैठक, विधान सभा सत्र शांतिपूर्ण चलने पर सभी दलों की सहमति का सार्थक एवं महत्वपूर्ण कदम है।


देवनानी की अध्यक्षता में यह सातवीं सर्वदलीय बैठक - स्पीकर देवनानी की अध्यक्षता में सोलहवीं राजस्थान विधान सभा में यह सातवीं सर्वदलीय बैठक होगी। इससे पहले छः बैठके हो चुकी है। देवनानी ने कहा कि सर्वदलीय बैठकों की परंपरा लोकतांत्रिक संवाद और संसदीय समन्वय को सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम रही है। पूर्व में आयोजित बैठकों से सदन की कार्यवाही के संबंध में विभिन्न दलों के बीच बेहतर सामंजस्य विकसित हुआ। सर्वदलीय बैठक से सदन के प्रभावी संचालन, जनमहत्व के विषयों पर सार्थक चर्चा तथा संसदीय परंपराओं एवं सदन की गरिमा के अनुरूप कार्यवाही संचालित करने में सकारात्मक वातावरण बना। उन्होंने कहा कि सर्वदलीय बैठकों से आपसी संवाद, विश्वास और सहयोग की भावना को बल मिलता है, जिससे विधानसभा जनअपेक्षाओं के अनुरूप अधिक प्रभावी, उत्तरदायी और परिणामोन्मुख भूमिका निभाने में सक्षम होती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी सर्वदलीय बैठक भी षष्ठम सत्र को अधिक सुव्यवस्थित, गरिमापूर्ण और जनहित के प्रति समर्पित बनाने में महत्वपूर्ण सिद्ध होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-All-party meeting for the sixth session of the 16th Rajasthan Legislative Assembly on August 18.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan legislative assembly, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved