• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अग्निशमन प्रणाली को सभी आवासीय योजनाओं में शामिल कर बनाया जाए और भी बेहतर : अध्यक्ष राजस्थान आवासन मण्डल

All housing projects should be improved by incorporating firefighting systems into them - Chairman, Rajasthan Housing Board - Jaipur News in Hindi

जयपुर। आवासन मंडल के मुख्यालय में गुरुवार को नगरीय विकास विभाग के प्रमुख शासन सचिव एवं मण्डल अध्यक्ष देबाशीष पृष्टि की अध्यक्षता में परियोजना समिति की 174 वीं बैठक में आयोजित हुई जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। राजस्थान आवासन मंडल के अध्यक्ष द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि भविष्य में तैयार की जाने वाली सभी आवासीय योजनाओं में अग्निशमन प्रणाली (Firefighting System) को अनिवार्य रूप से शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा सर्वोपरि है, और प्रत्येक आवासीय परिसर में आग से बचाव के लिए आधुनिक एवं प्रभावी अग्निशमन प्रबंध सुनिश्चित किए जाने चाहिए साथ ही भवनों का निर्माण भी नागरिकों की सुरक्षा को बेहतर बनाने वाला हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए । इस पहल का उद्देश्य निवासियों की सुरक्षा को सुदृढ़ बनाना और किसी भी आपात स्थिति में तत्पर प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना है। मंडल की सभी आगामी योजनाओं में इस दिशा-निर्देश का पालन अनिवार्य रहेगा। आवासन आयुक्त डॉ रश्मि शर्मा ने बताया कि बैठक में एक दर्जन से ज्यादा प्रकरणों पर विस्तार से चर्चा कर जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में 173वीं बैठक में लिए गए निर्णयों की क्रियान्विति के बारे में जानकारी दी गई। डॉ शर्मा ने बताया कि बैठक में भिवाड़ी में 96 फ्लैट्स और हनुमानगढ़ में 800 फ्लैट्स की बहुमंजिला आवासीय योजना बनाने का अनुमोदन किया गया।
मण्डल की G+3 योजनाओं में भी हो रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन बनाने की सुविधा
मंडल अध्यक्ष ने यह भी निर्देश दिए हैं कि मण्डल की G+3 (ground +3) आवासीय योजनाओं में भी रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (Resident Welfare Association - RWA) गठन की सुविधा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से छोटे आवासीय परियोजनाओं का रखरखाव, स्वच्छता और सुरक्षा बेहतर रूप से बनाए रखी जा सकेगी। आरडब्ल्यूए के गठन से निवासियों में सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना बढ़ेगी और परियोजनाओं का संचालन अधिक व्यवस्थित एवं पारदर्शी रहेगा। अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि यह कदम मंडल की सभी योजनाओं को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और टिकाऊ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
परियोजना समिति के सदस्य सचिव अतिरिक्त मुख्य नगर नियोजक रिंकू बंसल ने मानचित्रों के माध्यम से सभी योजनाओं के बारे में अधिकारियों को विस्तार से बताया व संबंधित जानकारियां दी।
बैठक में मुख्य अभियन्ता अमित अग्रवाल, प्रतीक श्रीवास्तव, टीएस मीणा , अतिरिक्त मुख्य नगर नियोजक रिंकू बंसल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-All housing projects should be improved by incorporating firefighting systems into them - Chairman, Rajasthan Housing Board
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, housing board, chairman debashish prishti, commissioner dr rashmi sharma, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved