• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सभी पात्र व्यक्तियों को समय पर मिल रही है पेंशन-चतुर्वेदी

All eligible individuals are receiving timely pension-Chaturvedi - Jaipur News in Hindi

जयपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. अरूण चतुर्वेदी ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि प्रदेश में सभी पात्र व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत समय पर पेंशन मिल रही है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा सभी पेंशनधारियों को भामाशाह के माध्यम से सीधे बैंक खातों में पेंशन हस्तान्तरित की जा रही है।

चतुर्वेदी प्रश्नकाल में इस सम्बंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि पेंशन के आवेदन की प्रक्रिया को ऑनलाइन किया गया है, जिसकी वजह से पेंशन स्वीकृति में गति आई है। साथ ही ऑनलाइन होने से आवेदन के मौजूदा स्टेटस का भी पता लगाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जो पेंशनधारी दिव्यांग या चलने में असमर्थ हैं, उनके आवेदन पर सत्यापन कर मनीऑर्डर के द्वारा घर बैठे भी पेंशन भेजी जा रही है। उन्होंने बताया कि सरकार का प्रयास है कि हर पात्र व्यक्ति को पेंशन मिले। सरकार द्वारा पेंशन के लिए स्वीकृत बजट में भी वृद्धि की गई है। उन्होंने बताया कि जब सरकार द्वारा वर्ष 2013 में पेंशन के लिए मात्र 710 करोड़ का प्रावधान किया गया था, जिसे वर्तमान सरकार द्वारा बढ़ाकर 2014 में 2861 का प्रावधान किया गया। उन्होंने बताया कि 2016-17 में 3943.77 करोड़ तथा 2017-18 में पेंशन के लिए 4099 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में लगाए पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण व शहरी जनकल्याण शिवरों के दौरान भी पेंशन के आवेदन पत्र भरवाकर स्वीकृतियां जारी की गई थीं।
इससे पहले विधायक भवानी सिंह राजावत के मूल प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत प्रदेश में 48,92,226 वृद्धों 4,14,721 विशेष योग्यजनों एवं 10,29,842 विधवाआें को पेंशन दी जा रही है। उन्होंने इन योजनाओं में पेंशन प्राप्त कर रहे लाभार्थियों का जिलेवार संख्यात्मक विवरण सदन के पटल पर रखा।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा योजनान्तर्गत 75 वर्ष से कम आयु के पेंशनरों को प्रतिमाह रुपये 500 रूपये, 75 वर्ष व अधिक आयु के पेंशनरों को प्रतिमाह रूपये 750 रूपये, 60 वर्ष से कम आयु की विधवा पेंशनर को 500 रूपये प्रतिमाह, 60 वर्ष व अधिक किन्तु 75 वर्ष से कम आयु की विधवा पेंशनर को 1000 रुपये प्रतिमाह, 75 वर्ष व अधिक आयु की विधवा पेंशनर को 1500 रुपये प्रतिमाह, किसी भी आयु के विशेष योग्यजन पेंशनर को 750 रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जा रही है।
उन्होंने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत सरकार द्वारा जिला कोषाधिकारीयो को पेंशनरों की संख्या एवं उनकी मांग के आधार पर जिला कलक्टर के माध्यम से बजट आंवटित किया जाता है। वर्ष 2014-15, 2015-16, 2016-17 एवं 2017-18 में सरकार द्वारा आवंटित बजट का जिलेवार एवं मदवार राशि का विवरण उन्होंने सदन के पटल पर रखा।
डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि सरकार द्वारा मुख्यमंत्री एकलनारी सम्मान पेंशन योजना एवं मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन पेंशन योजना में देय पेंशन दरों में 1 जुलाई, 2017 से वृद्धि की गयी है। पेंशन दरों में वृद्धि के कारण अतिरिक्त बजट प्रावधान एवं पुनर्विनियोजन स्वीकृत कराया गया है। जिला कोषाधिकारियों को पेंशनरो की संख्या एवं उनकी मांग के आधार पर बजट प्रावधान कराया जाकर जिला कलक्टर के माध्यम से नियमित बजट आवंटन किया जायेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-All eligible individuals are receiving timely pension-Chaturvedi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan news, jaipur news, minister of social justic arun chaturvedi, government, trying, pension, eligible person in jaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved