• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जवाहर कला केन्द्र में अजरख प्रिंट कार्यशाला का शुभारंभ

Ajrakh print workshop inaugurated at Jawahar Kala Kendra - Jaipur News in Hindi

— बाड़मेर के विशेषज्ञ दे रहे प्रशिक्षण जयपुर । प्रदेश की लोक कलाओं के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से जवाहर कला केन्द्र की ओर से विभिन्न कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। ऐसी ही ज्ञानपरक कार्यशालाओं की कड़ी में केन्द्र में अजरख प्रिंट कार्यशाला की शुरुआत गुरुवार से हुई। बाड़मेर के विशेषज्ञ राणामल खत्री और अचला राम क्रमश: प्रशिक्षक और सह प्रशिक्षक के रूप में 20 से अधिक प्रतिभागियों से रूबरू हो रहे है। कार्यशाला के पहले दिन प्रतिभागियों को अजरख के इतिहास और तकनीकी पक्षों की जानकारी दी गयी। प्रशिक्षक राणामल खत्री ने बताया कि अजरख छपाई की विधा अनुमानत: 500 से 600 वर्ष पुरानी है। उन्होंने कहा कि जवाहर कला केन्द्र की कार्यशालाएं विलुप्ती की कगार पर खड़ी लोक कलाओं को युवा पीढ़ी तक पहुंचा रही हैं, यह कार्यशालाएं लोक कलाओं के लिए संजीवनी है। राणामल खत्री ने बताया कि कारीगर खैरपुर सिंध वर्तमान पाकिस्तान में निवास करते थे। सिंध नदी के किनारे यह विधा पल्लवित हुई। आजादी के बाद बाड़मेर में इन परिवारों ने शरण ली। इसके बाद से बाड़मेर के अजरख प्रिंट ने विश्व भर में पहचान बनायी। प्रशिक्षक ने कहा कि कार्यशाला के माध्यम से आमजन अजरख प्रिंट के तकनीकी पक्षों को जान पाएंगे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार से अजरख प्रिंट का लाइव डेमोंस्ट्रेशन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ajrakh print workshop inaugurated at Jawahar Kala Kendra
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ajrakh print workshop, jawahar kala kendra\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved