• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रदेश को भारत की एक्सप्रेसवेज राजधानी बनाने का लक्ष्य : उपमुख्यमंत्री, दिया कुमारी

Aim to make the state the expressways capital of India: Deputy Chief Minister, Diya Kumari - Jaipur News in Hindi

-राज्य में नए एक्सप्रेसवेज की पहचान के लिए टास्क फोर्स गठित

जयपुर। आपणो अग्रणी राजस्थान संकल्प पत्र - 2023 के अन्तर्गत राजस्थान में नए एक्सप्रेसवेज के मार्गो की पहचान करने के लिए टास्क फोर्स का गठन किया गया है। उपमुख्यमंत्री एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री दिया कुमारी के अनुमोदन के पश्चात् इस टास्क फोर्स का गठन किया गया है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान को भारत की एक्सप्रेसवेज राजधानी बनाने का सरकार का लक्ष्य है और उसी लक्ष्य के अनुरूप संकल्प पत्र - 2023 की क्रियान्विती में इस टास्क फोर्स का गठन किया गया है। यह टास्क फोर्स 6 माह में नए सम्भावित एक्सप्रेसवेज का चिन्हीकरण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगी। इस विषय कि विशिष्ट जानकारी रखने वाले विज्ञ अधिकारियों को टास्क फोर्स के अनुमोदन से आमंत्रित किया जा सकेगा।

टास्क फोर्स में यह अधिकारी शामिल-

टास्क फोर्स में सार्वजनिक निर्माण विभाग के शासन सचिव, संजीव माथुर, मुख्य अभियन्ता एवं अतिरिक्त सचिव डीआर मेघवाल, मुख्य अभियन्ता (एनएच) विकास दिक्षित, मुख्य अभियन्ता (गुणवत्ता नियंत्रण) मुकेश भाटी, अधीक्षण अभियन्ता अनुप गहराना, अनुपम गुप्ता एवं राजीव अग्रवाल को शामिल किया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Aim to make the state the expressways capital of India: Deputy Chief Minister, Diya Kumari
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, aapno leading rajasthan sankalp pat, rajasthan, deputy chief minister, diya kumari, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved