• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्थान के 24 जिलों में कृषि उपभोक्ताओं को मिल रही दिन में बिजली

Agricultural consumers in 24 districts of Rajasthan are receiving electricity during the day. - Jaipur News in Hindi

जयपुर, । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वर्ष-2027 तक प्रदेश में किसानों को दिन के दो ब्लॉक में बिजली उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है। इसी क्रम में अजमेर डिस्कॉम जल्द ही प्रदेश का पहला ऐसा विद्युत वितरण निगम होने जा रहा है जहां सभी जिलों में दिन के दो ब्लॉक में विद्युत आपूर्ति सुलभ हो सकेगी। फिलहाल यहां नागौर एवं चित्तौड़गढ़ को छोड़कर शेष सभी जिलों में कृषि उपभोक्ताओं को यह बिजली मिल रही है। ऊर्जा विभाग की शासन सचिव एवं चेयरमैन डिस्कॉम्स आरती डोगरा ने बुधवार को विद्युत भवन में दो ब्लॉक सप्लाई को लेकर अजमेर एवं जोधपुर वितरण निगम के प्रबंध निदेशकों, प्रसारण निगम तथा जयपुर विद्युत वितरण निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से समीक्षा की। इस दौरान विद्युत तंत्र को मजबूत कर प्रसारण निगम एवं वितरण निगमों से संबंधित दिन में दो ब्लॉक सप्लाई की बाधाओं को दूर करने, ग्रिड सब स्टेशनों के निर्माण, ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि आदि विषयों पर समीक्षा की गई। डोगरा ने निर्देश दिए कि अजमेर डिस्कॉम के नागौर सर्किल में प्रसारण निगम द्वारा 220 केवी जीएसएस निर्माण तथा डिस्कॉम द्वारा इससे जुड़ने वाले 33 केवी के 4 सब स्टेशनों में ट्रांसमिशन क्षमता वृद्धि तथा इंटर कनेक्शन के कार्य आगामी जून माह तक पूर्ण कर लिए जाएं। उल्लेखनीय है कि नागौर जिले में प्रसारण निगम द्वारा 220 केवी ग्रिड सब स्टेशन बिरलोका का निर्माण प्रगति पर है। इस जीएसएस के बनने से 33 केवी के चार सब स्टेशनों से दिन में दो ब्लॉक में सप्लाई दी जा सकेगी। इनके अतिरिक्त क्षमता वृद्धि एवं इंटर कनेक्शन के कार्य पूर्ण होने से 33 केवी के डेह, करनू, डेउ तथा कुरची स्थित जीएसएस से जुड़े क्षेत्रों में वितरण निगम तीन के स्थान पर दो ब्लॉक में विद्युत आपूर्ति कर सकेगा।
डिस्कॉम एवं प्रसारण निगम के संबंधित मुख्य अभियंताओं को इन कार्यों की नियमित समीक्षा के निर्देश दिए गए हैं। निगम के चित्तौड़गढ़ जिले में भी दो ब्लॉक विद्युत आपूर्ति के लिए ओएण्डएम तथा ट्रांसमिशन नेटवर्क को मजबूत किया जा रहा है।
ऊर्जा सचिव ने जयपुर एवं जोधपुर वितरण निगम के उन सभी अधीक्षण अभियंताओं से भी समीक्षा की जहां कुछ सब स्टेशनों में फिलहाल तीन एवं चार ब्लॉक में भी कृषि उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति की जा रही है। डोगरा ने इन अभियंताओं से राज्य सरकार की मंशा अनुरूप दो ब्लॉक सप्लाई के लिए आवश्यक ग्रिड सब स्टेशनों के निर्माण, ट्रांसमिशन क्षमता में वृद्धि आदि के कार्य योजनाबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि वर्तमान में प्रदेश के 41 में से 24 जिलों में कृषि उपभोक्ताओं को दो ब्लॉक में सप्लाई दी जा रही है। इसके अन्तर्गत अजमेर डिस्कॉम में नागौर एवं चित्तौड़गढ़ को छोड़कर शेष सभी 12 जिले, जयपुर डिस्कॉम में 15 में से 9 जिले तथा जोधपुर डिस्कॉम में 12 में से 3 जिले शामिल हैं।
इन 24 जिलों में फिलहाल दो ब्लॉक सप्लाई—अजमेर डिस्कॉम में अजमेर, ब्यावर, भीलवाड़ा, डीडवाना-कुचामन, उदयपुर, सलूम्बर, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, राजसमंद, डूंगरपुर, सीकर तथा झुंझुनूं में, जयपुर डिस्कॉम में धौलपुर, बूंदी, कोटा, झालावाड़, जयपुर, डीग, भरतपुर, दौसा एवं करौली तथा जोधपुर डिस्कॉम में जालोर, सिरोही एवं पाली जिलों में दो ब्लॉक आपूर्ति की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Agricultural consumers in 24 districts of Rajasthan are receiving electricity during the day.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chairperson, discom, ias aarti dogra, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved