जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आरएसएस पर दिए गए बयान के बाद निशाना साधते हुए कहा कि देश में आरएसएस पर्दे के पीछे से
शासन कर रहा है। गहलोत के इस बयान काे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने
शर्मनाक बताया है। राज्य महिला आयोग अध्यक्ष सुमन शर्मा और भाजपा संपर्क
विभाग प्रमुख आनंद शर्मा ने कोटा में दिए अशोक गहलोत के बयान की कड़ी निंदा की है।RSS काे गहलोत के प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सुमन
शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को गहलोत के प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है। लोग जानते हैं कि संघ ने राष्ट्रवाद के लिए देश में कितना काम किया है। जब मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री थे ताे कांग्रेस अध्यक्ष सोेनियां गांधी एक्स्ट्रा कॉन्सटीट्यूशनल अथॉरिटी के रूप में काम करती थीं, इसलिए
कांग्रेस के लोग उससे अब तक ग्रसित है। उनकी पीड़ा इस तरह के बयानों में
सामने आ रही है।चुनाव में कांग्रेस को इसका सबक सिखाएंगी महिलाएं:
सुमन शर्मा ने अशोक गहलोत की आेर से सीएम राजे के बारे में की गई अपमानजनक टिप्पणी को संपूर्ण महिला जाति का अपमान करार
देते हुए कहा कि प्रदेश की महिलाएं आने वाले चुनाव में कांग्रेस को इसका
सबक सिखाएंगी। वहीं भाजपा संपर्क प्रमुख आनंद शर्मा ने आरएसएस के खिलाफ
बयान देने वाले अशोक गहलोत पर पलटवार करते हुए कहा कि गहलोत पहले खुद के
कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार को देखें फिर कोई बयान दें। आनंद शर्मा के
अनुसार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक राष्ट्रभक्त संगठन है।पर्दे के पीछे से शासन कर रहा है आरएसएस: गहलोत
पूर्व
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में
आरएसएस पर्दे के पीछे से शासन कर रहा है। हर विभाग में आरएसएस के लोग बिठा
दिए हैं, वे जासूसी कर रहे हैं। सरकार में दखल कर रहे हैं। गहलोत शनिवार को
कोटा में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब संजय गांधी
थे तब कहा जाता था कि वे एक्ट्रा अथॉरिटी के रूप में काम रहे हैं, क्योंकि
तब इंद्रा गांधी प्रधानमंत्री थी। अब आरएसएस क्या कर रहा है। आरएसएस ने
सरकार चलाने में कैसे-कैसे दखल किया। बोर्ड और निगम में अपने लोग बिठा
दिया।
चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर जीता आईपीएल
सहारनपुर में गुर्जर और राजपूत समाज में टकराव के बाद इंटरनेट सेवाएं बंद
महिला ने दिल्ली के यूपी भवन में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया, कमरा नंबर-122 सील
Daily Horoscope