• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हाईकोर्ट के आदेश के बाद राजस्थान रोडवेज की पांच बसें मुक्त, सीज हो गई थी

After the order of the High Court, five buses of Rajasthan roadways were seized free of cost. - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश से अजमेर स्थित अजयमेरु डिपो की रोडवेज की पांच बसों को 16 अगस्त की रात को ही सीज मुक्त कर दिया गया है। यह सारी कार्यवाही कलेक्टर के निर्देश पर हुई। रोडवेज की इन बसों को 13 अगस्त को श्रम न्यायालय के आदेश से सीज किया गया था।

श्रम न्यायालय को आदेश था कि रोडवेज से सेवा निवृत्त 8 कर्मचारियों की बकाया राशि का भुगतान इन बसों को बेचकर किया जाए। किसी लोकतांत्रिक सरकार के लिए यह अच्छी बात नहीं है कि सार्वजनिक सम्पत्ति को इस तरह नीलाम हो। वैसे तो श्रम न्यायालय के आदेश की नौबत नहीं आनी चाहिए, क्योंकि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बकाया भुगतान तत्काल मिलना चाहिए। बसें नहीं चलने से रोडवेज को हजारों रुपए का घाटा हुआ है। ऐसा नहीं कि रोडवेज कर्मियों का बकाया अजमेर में ही है। ऐसी बकाया राशि राजस्थान भर में है। लेकिन हाईकोर्ट ने पूर्व में भी आदेश दे रखा है कि रोडवेज प्रशासन सेवा निवृत्ति की वरिष्ठता के आधार पर बकाया राशि का भुगतान करे। यानि जो कर्मचारी पहले रिटायर हुआ है उसे पहले भुगतान किया जावे। इसी आधार पर 16 अगस्त को हाईकोर्ट ने अजमेरु डिपो की बसों को सीज मुक्त करने के आदेश दिए। अब ये बसें फिर से सड़कों पर दौडने लगी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-After the order of the High Court, five buses of Rajasthan roadways were seized free of cost.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan, ajmer, rajasthan high court, rajasthan roadways, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved