जयपुर। सोडाला इलाके में स्थित एक मंदिर के पूजारी की मौत के बाद परिवार को मानसिक प्रताडि़त करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीडि़ता पुलिस से न्याय की गुहार लगाई, लेकिन उसकी वहां भी सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद पीडि़ता ने बुधवार को एक प्रेसवार्ता आयोजित कर न्याय की गुहार लगाई है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पीडि़ता रूपा झा निवासी जमुना नगर सोडाला ने प्रेसवार्ता में बताया कि वह अपने पति विजय झा व दो बच्चों के साथ वह यहां 2010 से रह रही है। उसके पति यहां शिव मंदिर में पुजारी के पद पर नियुक्त हुए थे।
आरोप है कि मंदिर परिसर में अवैध मादक पदार्थ का कामकाज होने का पुजारी विजय झा ने विरोध किया। जिसके कारण समिति के पदाधिकारी व सहयोगी मिलकर उसके पति विजय को परेशान करने लगे। अनावश्यक दबाव से परेशान रहने लगे और 18 मार्च को विजय का शव फंदे से लटका मिला।
पति की मौत के संदर्भ में सोडाला थाना पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण आज तक परेशान करने वाले लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि पति की मौत पर न्याय की गुहार लगाने पर आरोपितों की ओर से परिवार को मानसिक प्रताडि़त किया जा रहा है और उनके रहने का आसरा छीनने की कोशिश की जा रही है।
विप्र सेना जयपुर जिलाअध्यक्ष अंशुल शर्मा ने कहा कि महिलाओं के लिए कानून तो बहुत बनते है, लेकिन आज भी महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहे है। ऐसे में हम मांग करते है कि पीडि़ता को न्याय मिले और आरोपितों को सजा।
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope