• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पत्नी को मारने के बाद खुदकुशी कर लूंगा, पुलिस ने तेज की तलाश

After killing my wife, I will be suicidal, Police looking for fast Retired fauji bhavani singh - Jaipur News in Hindi

जयपुर। वैशाली नगर में गुरूवार को दिनदहाड़े स्कूल के बाहर पत्नी को गोली मारकर फरार हुए रिटायर्ड फौजी भवानी सिंह का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने उसके फ्लैट की तलाशी ली तो वहां एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने लिखा था कि वह अपनी ही पत्नी की प्रताडऩा से दुखी है और उसे मारने के बाद वह भी खुदकुशी कर लेगा। सुसाइड नोट मिलने के बाद पुलिस ने उसकी सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है। इधर पति के हमले में गोली लगने से घायल होकर एसएमएस अस्पताल पहुंची पूनम के जबड़े में फंसी गोली को चिकित्सको ने निकाल ली है। बताया जा रहा है कि गोली फंसने के बाद जबड़े में सक्रमण का खतरा बढ़ गया है। गोली निकालने के बाद भी अभी तक पूनम की स्थिती नाजूक बनी हुई है। गौरतलब है कि गुरूवार को वैशाली नगर में एक नीजि स्कूल के बाहर पूनम को उसके पति व रिटायर्ड फौजी भवानी से सिंह ने गोली मार दी थी।
डीसीपी वेस्ट अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि भवानी ने जिस हथियार से गोली मारी है वह लाईसेंशी नहीं होकर देशी पिस्टल या देशी कट्टा हो सकता है। उसका लिख सुसाइड नोट मिलने के बाद पुलिस उसकी खोजबीन कर रही है। समाचार लिखे जाने तक शहर में या उसके आस-पास में किसी के शव मिलने के भी समाचार नहीं है।
सुसाइड नोट में सब को कोसा
पत्नी को गोली मारने के बाद भवानी सिंह अपने घर भी नहीं गया। उसकी तलाश में जब पुलिस फ्लैट में पहुंची तो उसके एक सुसाइड नोट मिला जिसमें लिखा कि उसकी पत्नी उसे गालिया देती है, ससुराल वाले भी उसका पक्ष लेते है, देश का कानून भी महिलाओ के लिए बने है इस लिए वह इन सब से दुखी हो गया है इस लिए पूनम को मारने के बाद वह खुद भी खुदकुशी कर लेगा। पुलिस के मुताबिक भवानी ङ्क्षसह ने सुसाइड नोट पूनम को गोली मारने से पहले ही लिख कर फ्लैट के पलंग पर रख गया था।। स्थानीय लोगो ने पुलिस को बताया कि करणी व हरीराम के परिवार के बीच पहले भी कई बार झगड़े हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-After killing my wife, I will be suicidal, Police looking for fast Retired fauji bhavani singh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: after killing my wife, suicidal, suicide note, police looking for fast retired fauji bhavani singh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved