• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 5

भाजपा ने जैसलमेर जाने पर सीएम गहलोत पर कसा तंज, जैसलमेर के आगे तो पाकिस्तान है...देखें एयरपोर्ट की तस्वीरें

जयपुर । जयपुर से जैसलमेर के बाद आगे तो पाकिस्तान है, जी हां कुछ ऐसा ही ट्वीट करके राजस्थान के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और समर्थक कांग्रेसी विधायकों पर तंज कसा है। डॉ. पूनिया ने लिखा है सब एक हैं,कोई खतरा नहीं है,लोकतंत्र है,सब ठीक है तो बाड़ा क्यूँ,और बिकाऊ कौन है?उनके नाम सार्वजनिक करो, उन्होंने कहा कि बाड़े में भी अविश्वास है। आपको बता दे कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समर्थक कांग्रेसी मंत्रियों, विधायकों को जैसलमेर शिफ्ट किया गया है। साथ ही आगामी विधानसभा सत्र 14 अगस्त से है। 14 अगस्त से पहले यह सभी विधायक जयपुर आयेंगे। इस दौरान कांग्रेसी विधायकों की रक्षाबंधन और ईद भी जैसलमेर ही मनेगी ।
वहीं सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट करके कहा है कि BJP ने TDP के 4 MPs को राज्यसभा के अंदर रातों रात मर्जर करवा दिया, वो मर्जर तो सही है और राजस्थान में BSP के 6 विधायक मर्जर कर गए कांग्रेस में वो मर्जर गलत है, तो फिर BJP का चाल-चरित्र-चेहरा कहां गया, मैं पूछना चाहता हूं? राज्यसभा में मर्जर हो वो सही है और यहां मर्जर हो वो गलत है?
सीएम गहलोत ने ट्वीट किया कि मायावती को बीजेपी ने आगे कर रखा है और उन्हीं के इशारे पर वो बयानबाजी कर रही हैं। बीजेपी जिस प्रकार से सीबीआई-ईडी-इनकम टैक्स का दुरुपयोग कर रही है, सबको ही डरा रही है, धमका रही है, राजस्थान में क्या हो रहा है, सबको मालूम है, ऐसा तमाशा कभी देखा नहीं। वे उनसे डर रही हैं और मजबूरी में बयान दे रही हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-After Jaisalmer from Jaipur, Pakistan is ahead
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cm ashok gehlot, dr satish poonia, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved