• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आईएएस शिखर अग्रवाल के बाद अब आलोक गुप्ता भी पहुंचे सीएमओ, भजनलाल शर्मा के प्रमुख शासन सचिव होंगे

After IAS Shikhar Aggarwal, now Alok Gupta also arrived as CMO, Bhajanlal Sharma will be the Principal Secretary to the Government - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राज्य की ब्यूरोक्रेसी में बदलाव का दौर रविवार को भी जारी रहा। आईएएस शिखर अग्रवाल के बाद अब आलोक गुप्ता भी सीएमओ पहुंच गए हैं। अब तक ऊर्जा विभाग के प्रमुख शासन सचिव का जिम्मा संभाल रहे आलोक गुप्ता को मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का प्रमुख शासन सचिव बनाया गया है। इससे पहले गुजरात कैडर में राजस्थान मूल के आईएएस जेपी गुप्ता को सीएमओ में लाए जाने की चर्चाएं चल रही थीं। लेकिन, कहा जा रहा है कि गुप्ता लोकसभा चुनाव के बाद राजस्थान आ सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि सीएम भजन लाल सरकार में मुख्य सचिव से लेकर सीएमओ में अतिरिक्त मुख्य सचिव और प्रमुख शासन सचिव तक जिस तरह से छांट-छांटकर अफसरों को लगाया गया है। उससे सीएम भजनलाल की साख बढ़ी है। माना जा रहा है कि अफसरों की यह टीम वास्तव में राजस्थान को प्रगति के पथ पर लेकर जाएगी और लोगों को सुशासन देने में सक्षम होगी। बता दें कि सीएम भजन लाल शर्मा अपने इस कार्यकाल को यादगार बनाने और पिछले सीएम वसुंधराराजे एवं अशोक गहलोत से बड़ी लकीर खींचने के प्रयास में हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-After IAS Shikhar Aggarwal, now Alok Gupta also arrived as CMO, Bhajanlal Sharma will be the Principal Secretary to the Government
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, state bureaucracy, change, ias, shikhar aggarwal, alok gupta, cmo, principal secretary, energy department, chief minister, bhajan lal sharma, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved