• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

प्रशासनिक फेरबदलः 17 आरएएस अफसरों के तबादले,16 जिलों में एडीएम लगाए..देखें सूची

जयपुर। राज्य सरकार ने देर रात प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 17 अफसरों के तबादले किए हैं। इनमें 16 जिलों में अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेेट और एक जिले में नगर विकास न्यास का सचिव लगाया गया है। जबकि दो आरएएस नवीन यादव और अशोक सांगवा को एपीओ कर दिया गया है।

कार्मिक विभाग से जारी आदेश के मुताबिक दिनेश कुमार शर्मा को एडीएम जयपुर ग्रामीण, नरेश कुमार मालव को एडीएम राजसमंद, डॉ. बजरंग सिंह को एडीएम खैरथल, ओमप्रकाश पंचम को एडीएम जोधपुर ग्रामीण, अरविंद कुमार झाखड़ को एडीएम श्रीगंगानगर, कैलाश चंद्र को सचिव नगर विकास न्यास श्रीगंगानगर, दीपेंद्र सिंह राठौर को एडीएम प्रतापगढ़, कपूर शंकर मान को एडीएम अनूपगढ़, बालकृष्ण तिवारी को एडीएम धौलपुर, चंदन दुबे को एडीएम शाहपुरा, राकेश कुमार गुप्ता को एडीएम ब्यावर, कालूराम खौड़ को एडीएम फलौदी लगाया गया है। इसी तरह रवि विजय को एडीएम दूदू, चंद्रशेखर भंडारी को एडीएम सांचौर, राजकुमार कस्वां को एडीएम दौसा, दिनेश चंद धाकड़ को एडीएम केकड़ी और दुर्गाशंकर मीना को एडीएम सलूंबर लगाया गया है। इनमें एडीएम दिनेश कुमार शर्मा को एडीएम जयपुर ग्रामीण के साथ-साथ एडीएम जयपुर प्रथम का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Administrative reshuffle: 17 RAS officers transferred, ADMs appointed in 16 districts..see list
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, transferred, ras, additional district collector, district magistrate, secretary, urban development trust, apo, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved