• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एडीएम प्रथम ने किया सीएचसी, शेरगढ़ का औचक निरीक्षण

ADM I conducted surprise inspection of CHC, Shergarh - Jaipur News in Hindi

-ग्राम पंचायत हनुवंत नगर में लगाई रात्रि चौपाल जोधपुर। अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम दीप्ति शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शेरगढ़ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागाधिकारियों को राज्य सरकार की मंशा के अनुसार आवश्यक कार्यवाही के लिये निर्देशित किया। सीएचसी के निरीक्षण के दौरान शर्मा ने अस्पताल की साफ-सफाई, पीने के पानी व वेटिंग एरिया में कूलर आदि की व्यवस्था की सराहना की। इसके पश्चात ग्राम पंचायत हनुवंत नगर में आयोजित रात्रि चौपाल में अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों द्वारा पेयजल, विद्युत आपूर्ति, सड़क सहित अन्य समस्याएं से संबंधित परिवाद दिये। एडीएम ने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को बुलाकर इन प्रकरणों में आवश्यक कार्यवाही कर ग्रामीणों को राहत देने के निर्देश दिये। पीएम आवास योजना में पात्र आवेदकों को लाभान्वित करने के निर्देश देते हुए एडीएम ने स्वच्छ भारत मिशन से संबंधित कार्यों को पूर्ण करने के लिये कहा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-ADM I conducted surprise inspection of CHC, Shergarh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jodhpur, additional district collector first, deepti sharma, community health center, surprise inspection, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved