• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अतिरिक्त मुख्य सचिव वीनू गुप्ता ने राजस्थान पेवेलियन का किया लोकार्पण

Additional Chief Secretary Vinoo Gupta inaugurated Rajasthan Pavilion - Jaipur News in Hindi

-राजस्थान पवेलियन नए स्वरुप में देशी विदेशी निवेशक होंगे आकर्षित -राजस्थानी कला और शिल्प को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय बाजार नई दिल्ली। नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित आईआईटीएफ मेले में आज अतिरिक्त मुख्य सचिव वीनू गुप्ता ने राजस्थान पेवेलियन का लोकार्पण किया। इस वर्ष राजस्थान सरकार के उद्योग एवम् वाणिज्य विभाग एवं राजसिको द्वारा राजस्थान पेवेलियन को एक नया लुक दिया गया है। राजस्थान पेवेलियन में राज्य की कला, संस्कृति, हस्तशिल्प, पर्यटन एवं नवीन उद्योगीकरण का अनूठा प्रदर्शन किया गया है। इस अवसर पर नार्थ मेसेडोनिया के राजदूत स्लोबोदान उजुनोव, लेसोथो के कार्यवाहक राजदूत थबांग लिनुस खोलुमो और सर्बिया के उप राजदूत लजार वाई वुकाडिनोविक आदि भी उपस्थित थे।
एसीएस वीनू गुप्ता ने कहा कि राजस्थान आज देशी विदेशी निवेश का प्रमुख केन्द्र बन गया है। उन्होंने बताया कि देशी विदेशी निवेषकों को आकर्षित करने के लिए पेवेलियम में प्रदेश से संबंधित सभी जानकारियों का समावेश किया गया है। इसके साथ ही राजस्थानी हस्तशिल्प और दस्तकारी से देश दुनिया के पर्यटकों को आकर्षित कर विदेशों में निर्यात के अवसरों को और अधिक प्रोत्साहित किया जाएगा। इस प्रकार के प्रदर्शन से नए निवेशक आकर्षित होंगे।
राजसिको की प्रबंध निदेशक डॉ. मनीषा अरोड़ा ने बताया कि इस बार राजस्थान राज्य द्वारा उद्योगीकरण, निर्यात, सोलर एनर्जी, विंड मील इत्यादि को मेले में प्रदर्शित कर देश विदेश से आने वाले दर्शकों के सामने लाया गया है। राजसिको द्वारा पविलियन का आयोजन रीको, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, बीआईपी, राजस्थान वित्त निगम, पर्यटन विभाग, महिला एवं विकास विभाग, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, हैंडलूम निगम इत्यादि के सहयोग से किया गया है। राज्य के हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए हस्तशिल्पियों को रियायती दरों पर स्थान दिया गया है और हस्तकला का जीवंत प्रदर्शन किया जा रहा है। लोकार्पण समारोह में अन्य देशों के राजदूतों द्वारा राज्य के लोक संगीत का आनंद लिया गया। पवेलियन में प्रदर्शित इलेक्ट्रिक स्कूटर, विंड मील के जीवंत मॉडल सभी विस्टर्स को आकर्षित कर रहे है।
लोकार्पण समारोह में बीआईपी की अतिरिक्त आयुक्त सलोनी खेमका एवं पविलियन निदेशक दिनेश सेठी भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Additional Chief Secretary Vinoo Gupta inaugurated Rajasthan Pavilion
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: new delhi, iitf fair, additional chief secretary, vinoo gupta, rajasthan pavilion, inaugurated, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved