• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) का किया निरीक्षण

Additional Chief Secretary, Industries and Commerce Department inspected Rajasthan Sampark Helpline 181 - Jaipur News in Hindi

जयपुर, । उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) शिखर अग्रवाल ने शुक्रवार को सचिवालय स्थित राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) का निरीक्षण किया। उद्योग एवं वाणिज्य आयुक्त सुरेश ओला भी मौजूद रहे।

अग्रवाल ने विभाग से संबंधित शिकायतों पर परिवादियों से बात कर फीडबैक लिया। इस दौरान उन्होंने बीकानेर के रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट से संबंधित शिकायत के समाधान के लिए मौके पर ही संंबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। अग्रवाल ने संपर्क पोर्टल पर दर्ज विभाग से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने इस दौरान विभाग की नई योजनाओं को संपर्क पोर्टल सब्जेक्ट में शामिल करने और पुराने और अन्य विभागों से जुड़े सब्जेक्ट को हटाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
इस दौरान बताया गया कि राजस्थान संपर्क पोर्टल पर 1 जनवरी, 2024 से 6 मार्च, 2026 तक उद्योग एवं वाणिज्य विभाग से जुड़े 13,541 प्रकरण दर्ज हुए। इनमें से 12,828 प्रकरणों (95 प्रतिशत) का निस्तारण कर दिया गया। औसत निस्तारण समय 19 दिन रहा और करीब 62 प्रतिशत परिवादियों ने समाधान पर संतुष्टि व्यक्त की।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर आमजन से जुडी शिकायतों के निस्तारण के उद्देश्य से सभी विभागों के सचिव 4 मार्च से 28 अप्रैल तक निर्धारित तिथियों में राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन पर स्वयं उपस्थित रहकर परिवादियों से सीधा संवाद स्थापित कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Additional Chief Secretary, Industries and Commerce Department inspected Rajasthan Sampark Helpline 181
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: additional chief secretary, industries and commerce department, rajasthan sampark helpline 181, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved