• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा राजेश यादव ने विद्यालय का किया औचक निरीक्षण

Additional Chief Secretary Education Rajesh Yadav conducted a surprise inspection of the school. - Jaipur News in Hindi

जयपुर। विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर शैक्षणिक वातावरण और विद्यार्थियों को आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश यादव ने गुरुवार को जयपुर के पालड़ी मीणा स्थित सरदार रामसिंह मेमोरियल (अंग्रेजी माध्यम) महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। शैक्षणिक प्रगति की ली जानकारी निरीक्षण के दौरान यादव ने विद्यालय के विद्यार्थियों के परीक्षा परिणामों का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों की वर्कबुक एवं शिक्षकों की दैनिक डायरी को देखकर शिक्षण कार्य की गुणवत्ता और विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में अध्यनरत छात्र-छात्राओं और शिक्षकों से विभिन्न विषयों में अब तक करवाए गए कोर्स की जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों से विभिन्न विषयों पर प्रश्न कर पाठ्यक्रम में जानकारी भी ली।
आधारभूत सुविधाओं और मध्याह्न भोजन व्यवस्था का किया निरीक्षण
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने विद्यालय में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं एवं भौतिक संसाधनों का जायजा लिया। साथ ही, विद्यार्थियों को उपलब्ध कराए जा रहे मध्याह्न भोजन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर विद्यालय में सुविधाओं की स्थिति का अवलोकन किया।

विद्यालय परिसर की सुरक्षा के दिए निर्देश

निरीक्षण के दौरान यादव ने विद्यालय भवन के पीछे की ओर चारदीवारी का निर्माण करवाकर परिसर को सुरक्षित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने तथा विद्यार्थियों को आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Additional Chief Secretary Education Rajesh Yadav conducted a surprise inspection of the school.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ias rajesh yadav, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved