• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एनवायरमेंटल एण्ड सोशल फ्रेमवर्क पर एडीबी की ओरिएंटेशन कार्यशाला संपन्न

ADB Orientation Workshop on the Environmental and Social Framework Concludes - Jaipur News in Hindi

जयपुर, । एनवायरमेंटल एण्ड सोशल फ्रेमवर्क (ईएसएफ) पर एशियाई विकास बैंक (एडीबी) की दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यशाला गुरूवार को जयपुर में संपन्न हुई। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बैंक और विकास से जुड़ी अन्य एजेंसियों, विभागों, स्टेकहोल्डर्स के बीच सामाजिक एवं पर्यावर्णीय सुरक्षा उपायों और खरीद प्रक्रियाओं की समझ को सुदृढ़ करना रहा। कार्यशाला के प्रमुख उद्देश्यों, मुख्य आवश्यकताओं और व्यवहारिक क्रियान्वयन से जुड़ी चुनौतियों पर की नोट स्पीच और प्रजेंटेशन हुए। प्रतिभागियों ने केस स्टडी के माध्यम से अपने अनुभव साझा किए। तकनीकी सत्रों का संचालन एडीबी के ऑफिस ऑफ सेफगार्ड्स के विशेषज्ञों द्वारा किया गया, जिनमें कार्लीतो रुफो जूनियर और सुश्री शाश्वती शामिल थीं। उन्होंने दस्तावेज़ीकरण, अनुक्रमण और ईएसएफ के तहत अनुपालन से जुड़े प्रश्नों पर खुली चर्चा भी कराई।
मेरिट पॉइंट क्राइटेरिया (एमपीसी) पर एक विशेष सत्र एडीबी के प्रोक्योरमेंट, पोर्टफोलियो और फाइनेंशियल मैनेजमेंट विभाग द्वारा आयोजित किया गया, जिसका नेतृत्व श्री स्टेफान बेस्सादी और सुश्री अनीता ने किया। इस सत्र में भारत में गुणवत्ता आधारित बोली मूल्यांकन के विकसित होते दृष्टिकोण को रेखांकित किया गया और खरीद प्रक्रियाओं में जोखिम मूल्यांकन तथा मूल्यांकन मानदंडों के समावेशन पर व्यवहारिक मार्गदर्शन दिया गया। अनुबंध प्रवर्तन और प्रभावी डीब्रिफिंग के महत्वपूर्ण पहलुओं पर भी चर्चा की गई।
प्रतिभागियों ने परियोजना की प्लानिंग और क्रियान्वयन में पर्यावरणीय और सामाजिक पहलुओं को शामिल करने संबंधी स्पष्टता और व्यवहारिक जानकारी प्राप्त की । कार्यशाला का समापन प्रतिभागियों के फीडबैक के साथ हुआ।
कार्यशाला में एडीबी के भावेश कुमार (सीनियर प्रोजेक्ट ऑफिसर, अर्बन), मोहम्मद जावेद (सीनियर प्रोजेक्ट ऑफिसर, ट्रांसपोर्ट), अक्षिता शर्मा (क्लाइमेट चेंज ऑफिसर, क्लाइमेट अडैप्टेशन), पूजा अवस्थी (सीनियर ऑपरेशंस असिस्टेंट), सुरेश गुप्ता (अर्बन डेवलपमेंट स्पेशलिस्ट) और गोविंद सिंह राठौड़ (एनवायरनमेंटल सेफगार्ड कंसल्टेंट) शामिल थे। इसके साथ ही स्थानीय निकाय , वन और पीएचईडी विभाग, जेएमआरसी व डीएमआरसी के अधिकारियों ने भी भागीदारी की।
यह कार्यशाला राजस्थान में संस्थागत क्षमता को मजबूत करने और सतत एवं जवाबदेह आधारभूत विकास को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-ADB Orientation Workshop on the Environmental and Social Framework Concludes
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: adb orientation workshop, environmental and social framework, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved