• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सादुलपुर में जल जीवन मिशन में फर्जी भुगतान के जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी : कन्हैयालाल चौधरी

Action will be taken against the officers responsible for fake payments in Jal Jeevan Mission in Sadulpur: Kanhaiyalal Choudhary - Jaipur News in Hindi

जयपुर। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि विधानसभा क्षेत्र सादुलपुर में जल जीवन मिशन के तहत कार्यों में फर्जी भुगतान की शिकायतों की जांच के लिए 28 जुलाई 2025 को समिति का गठन किया गया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी तथा संवेदकों से भी भुगतान की राशि वसूल की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि पंचायतों के सरपंचों द्वारा गलत तरीके से एनओसी दी गई है, तो उसकी भी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र सादुलपुर में जल जीवन मिशन के तहत स्वीकृत कार्य संवेदक द्वारा धीमी गति से कार्य करने के कारण निर्धारित अवधि में पूरे नहीं किये जा सके हैं। उन्होंने कहा कि राजगढ़-बूंगी पेयजल परियोजना में देरी के कारण संवेदक की 3.96 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान रोका गया है, जबकि 6 करोड़ रुपये का भुगतान रोका जाना चाहिये था। उन्होंने कहा कि पूरी जुर्माना राशि की वसूली के लिए अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। चौधरी ने कहा कि फर्जी भुगतान की जांच के लिए परियोजना से जुड़े सभी दस्तावेज प्राप्त कर लिए गए हैं। समिति द्वारा उनकी जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि परियोजना के तहत लगभग एक हजार किलोमीटर में पाइपलाइन बिछाई गई है। इसकी भी मौके पर जांच के लिए आदेश दे दिये गए हैं।
इससे पहले विधायक मनोज कुमार के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री ने विधानसभा क्षेत्र सादुलपुर में जल जीवन मिशन अंतर्गत स्वीकृत पेयजल योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु आदेशित संवेदक एवं कार्य प्रगति का विवरण सदन के पटल पर रखा।
उन्होंने कहा कि उक्त योजनाओं में निर्धारित अवधि में कार्य पूर्ण नहीं करने वाले संवेदकों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए अनुबंध के प्रावधानों के तहत नोटिस दिये जाकर संवेदक के भुगतान से राशि रोकी गई है। कार्य पूर्ण होने के पश्चात कार्य के गुण दोष के आधार पर क्षतिपूर्ति राशि का आकलन कर नियमानुसार क्षतिपूर्ति आरोपित की जायेगी। उन्होंने योजनावार विवरण सदन के पटल पर रखा।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र सादुलपुर के सभी 166 ग्रामों को जल जीवन मिशन अंतर्गत लाभान्वित करने हेतु वृहद पेयजल परियोजनाओं / लघु योजनाओं की स्वीकृतियां जारी की जा चुकी हैं। इन 166 ग्रामों में से 83 ग्रामों में कार्य पूर्ण किया जा चुका है, 59 ग्रामों में कार्य प्रगतिरत है तथा 24 गांवों में कार्य आरंभ नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र सादुलपुर में जल जीवन मिशन योजनान्तर्गत स्वीकृत वृहद पेयजल परियोजनाओं/लघु योजनाओं के अंतर्गत कुल 26 उच्च जलाशयों के निर्माण की स्वीकृतियां जारी की गई है, जिनमें से 6 उच्च जलाशयों का निर्माण पूर्ण किया जाकर जलापूर्ति प्रारंभ की जा चुकी है तथा शेष 20 उच्च जलाशयों का कार्य प्रगतिरत है, जिसे शीघ्र पूर्ण करवाये जाने के प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंन इनका विवरण सदन के पटल पर रखा।
उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र सादुलपुर में जल जीवन मिशन योजनान्तर्गत स्वीकृत वृहद पेयजल परियोजनाओं के तहत 02 शिकायतें प्राप्त हुई है। उन्होंने शिकायतों का विवरण तथा विभाग द्वारा की जा रही कार्यवाही का विवरण सदन के पटल पर रखा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Action will be taken against the officers responsible for fake payments in Jal Jeevan Mission in Sadulpur: Kanhaiyalal Choudhary
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, minister kanhaiyalal choudhary, legislative assembly, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved