• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नगर निगम ग्रेटर सतर्कता शाखा टीम द्वारा की कार्यवाही, 12 हजार 500 रूपये कैरिंग चार्ज किया वसूल, 4 केन्टर सामान जब्त

Action taken by Municipal Corporation Greater Vigilance Branch team, 12 thousand 500 rupees carrying charge collected, 4 canters of goods seized - Jaipur News in Hindi

जयपुर। नगर निगम ग्रेटर आयुक्त रूकमणि रियाड़ के निर्देशानुसार उपायुक्त सतर्कता अजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को सतर्कता शाखा की टीम द्वारा नगर निगम जयपुर ग्रेटर के क्षेत्राधिकार में अमित भारद्वाज पेट्रोल पम्प के पास व उपायुक्त झोटवाडा जोन के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए गौतम मार्ग वैशाली नगर से आम्रपाली सर्किल तक सड़क के दोनों ओर एवं मानसरोवर मेट्रो स्टेशन के नीचे, विद्युत नगर चौराहा से अस्थाई अतिक्रमण को करने वालों के विरूद्ध 12 हजार 500 रूपये का कैरिंग चार्ज कर 04 केन्टर सामान जब्त किया गया।

उपायुक्त सतर्कता अजय कुमार ने बताया कि नगर निगम ग्रेटर क्षेत्राधिकार में अमित भारद्वाज पेट्रोल पम्प के पास व उपायुक्त झोटवाडा जोन के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए गौतम मार्ग वैशाली नगर से आम्रपाली सर्किल तक सड़क के दोनों ओर एवं मानसरोवर मेट्रो स्टेशन के नीचे, विद्युत नगर चौराहा से अस्थाई अतिक्रमण हटवाया गया। उपरोक्त कार्यवाही के दौरान 04 केन्टर सामान जब्त कर गोदाम में भिजवाया गया व मौके पर अस्थाई अतिक्रमण करने वालों से मौके पर 12 हजार 500 रूपये का केरिंग चार्ज वसूल किया गया तथा दौरे के दौरान कार्यवाही सतर्कता टीम द्वारा मौके पर समझाईश करते हुए मौखिक पाबंद करवाया कि भविष्य में अस्थाई अतिक्रमण समय से हटा ले अन्यथा नगर निगम जयपुर ग्रेटर के क्षेत्राधिकार में अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध भारी चालान या प्रभावी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Action taken by Municipal Corporation Greater Vigilance Branch team, 12 thousand 500 rupees carrying charge collected, 4 canters of goods seized
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, municipal corporation greater, commissioner rukmani riyad, deputy commissioner vigilance, ajay kumar sharma\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved