• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

संजय सर्किल थाना पुलिस की कार्रवाई, छह जगहों पर छापा, 10 जुआरी गिरफ्तार

Action by Sanjay Circle Police Station, raids at six places, 10 gamblers arrested - Jaipur News in Hindi

जयपुर। जयपुर उत्तर जिले की संजय सर्किल थाना पुलिस ने जुए और सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार को इलाके के छह अलग-अलग स्थानों पर एक साथ दबिश दी। इस कार्रवाई में पुलिस ने 10 जुआरियों और सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 19,650 रुपये की जुआ-सट्टा राशि जब्त की। पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर रालश डूडी डग्गा ने बताया कि पिछले कुछ समय से सार्वजनिक स्थानों पर ताश-पत्ती से जुआ खेलने और सट्टा लगाने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कुंवर राष्ट्रदीप के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। अभियान के तहत सहायक पुलिस आयुक्त अनुप सिंह के निर्देशन और थाना प्रभारी हरिओम सिंह के नेतृत्व में टीमें गठित की गईं। इन टीमों ने छह स्थानों पर एक साथ कार्रवाई की और मौके पर जुआ खेलते व सट्टा लगाते दस लोगों को रंगे हाथों पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों के पास से जुए और सट्टेबाजी में इस्तेमाल की जा रही नकदी बरामद की गई।
पुलिस का कहना है कि आगे भी ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। सार्वजनिक स्थलों को जुआ-सट्टा मुक्त बनाए रखने के लिए निगरानी और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Action by Sanjay Circle Police Station, raids at six places, 10 gamblers arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, gambling, betting, action, 10, arrested, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved