• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ACS शिखर अग्रवाल प्रकरण: सामूहिक फैसलों में व्यक्तिगत जिम्मेदारी और IPR में दर्ज संपत्तियों को लेकर प्रशासनिक हलकों में मंथन

ACS Shikhar Agarwal case: Administrative circles deliberate on individual responsibility in collective decisions and properties registered in IPR - Jaipur News in Hindi

खास खबर। जयपुर राजस्थान कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) शिखर अग्रवाल से जुड़े संपत्तियों एवं निवेश प्रोत्साहन के मामले ने प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में एक नई बहस छेड़ दी है। इस पूरे प्रकरण में जहां एक ओर नियमों और हितों के टकराव को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर प्रशासनिक प्रक्रियाओं, अचल संपत्ति विवरण (IPR) की वैधानिकता और सामूहिक निर्णयों की जवाबदेही को लेकर भी कई अहम पहलू सामने आए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उदयपुर जिले के ग्राम भूजड़ा स्थित 20 कॉटेजों की रजिस्ट्री तीन अलग-अलग चरणों में संपन्न हुई थी—जिसमें 30 सितंबर 2019 को 6 कॉटेज, 4 सितंबर 2021 को 4 कॉटेज और 29 सितंबर 2023 को 10 कॉटेज शामिल हैं। संबंधित पक्ष का तर्क है कि इन सभी संपत्तियों का नियमानुसार सेवा नियमों के तहत भरे जाने वाले अचल संपत्ति विवरण (IPR) में पहले से ही पूर्ण उल्लेख किया जा चुका है और कोई भी तथ्य छिपाया नहीं गया है।
इसी प्रकार, अलवर जिले के अजबगढ़ स्थित 8 कॉटेजों की रजिस्ट्री 27 मार्च 2026 को हुई है। प्रशासनिक नियमों के तहत चालू वित्तीय वर्ष में खरीदी गई संपत्तियों का विवरण आगामी वर्ष (जनवरी 2027) के वार्षिक IPR में ही दर्ज किया जा सकता है, उससे पहले नहीं। वहीं शेष 12 कॉटेज रिश्तेदारों के स्वामित्व में बताए गए हैं।
जानकारों का कहना है कि जब संपत्तियों का ब्योरा स्वयं अधिकारी द्वारा आधिकारिक पोर्टल पर सार्वजनिक किया गया है, तो इस मामले का कानूनी आधार केवल 'हितों के टकराव' की व्याख्या तक ही सीमित रह जाता है। प्रशासनिक विशेषज्ञों द्वारा उठाया जा रहा सबसे बड़ा सवाल नीतिगत प्रक्रियाओं से जुड़ा है। राज्य में निवेश प्रोत्साहन और कस्टमाइज्ड पैकेजों को मंजूरी देने की एक निर्धारित बहुस्तरीय व्यवस्था है।
हाल ही में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निवास पर 'बोर्ड ऑफ इन्वेस्टमेंट' की 6वीं बैठक की गई थी, जिसमें प्रदेश में 46 हजार करोड़ रुपए के निवेश को आकर्षित करने और 12 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से 10 अल्ट्रा मेगा परियोजनाओं को 'रिप्स' (RIPS) के तहत कस्टमाइज्ड पैकेज मंजूर किए गए थे। इनमें सोलर, नवीकरणीय ऊर्जा, सीमेंट, खनिज, टेक्सटाइल और पर्यटन जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल थे।
इस पृष्ठभूमि में यह तर्क सामने आ रहा है कि उद्योग एवं निवेश संवर्धन विभाग द्वारा तैयार किए गए प्रस्तावों को मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली एंपावर्ड कमेटी और अंततः मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाले कैबिनेट स्तर के उच्चाधिकार प्राप्त बोर्ड द्वारा अनुमोदित किया जाता है। जब पूरी प्रक्रिया सामूहिक विचार-विमर्श और संस्थागत व्यवस्था के तहत स्वीकृत होती है, तो किसी एक अधिकारी पर व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय करने का औचित्य कितना व्यावहारिक है?
इसके अलावा, 46,000 करोड़ रुपये के कुल निवेश प्रस्तावों में से केवल लगभग 115 करोड़ रुपये से जुड़े पैकेज को ही निशाने पर लेने के बजाय क्या सभी परियोजनाओं के प्रभाव और प्रक्रियाओं का व्यापक मूल्यांकन नहीं होना चाहिए?
क्या सभी अधिकारियों के IPR की व्यापक समीक्षा होगी?
इस पूरे घटनाक्रम ने प्रदेश में कार्यरत सभी आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के संपत्ति विवरणों की स्क्रूटनी की व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं। प्रशासनिक हलकों में यह चर्चा जोर पकड़ रही है कि यदि अचल संपत्ति विवरणों की जांच की जा रही है, तो इसे केवल व्यक्तिगत संवीक्षा तक सीमित क्यों रखा जाए? सेवा नियमों में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए क्या राज्य में सभी वरिष्ठ अधिकारियों के वार्षिक IPR की समग्र और निष्पक्ष व्यवस्था के तहत समीक्षा नहीं की जानी चाहिए?
फिलहाल, शिखर अग्रवाल से जुड़ा यह मामला अब केवल एक अधिकारी की संपत्तियों तक सीमित न रहकर नौकरशाही में लिए जाने वाले नीतिगत फैसलों की स्वायत्तता, प्रक्रियाओं की पारदर्शिता और सामूहिक उत्तरदायित्व के गंभीर नीतिगत विमर्श में तब्दील होता नजर आ रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-ACS Shikhar Agarwal case: Administrative circles deliberate on individual responsibility in collective decisions and properties registered in IPR
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: acs shikhar agrawal controversy, rajasthan ias ipr scrutiny, board of investment rajasthan, rips customized package 46000 crore, conflict of interest administrative accountability, immovable property return rajasthan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved