• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

181 कंट्रोल रूम पहुंचकर एसीएस भास्कर ए. सावंत ने हेल्पलाइन और वीसी के माध्यम से सुनी परिवादियों की समस्याएं

ACS Bhaskar A. Sawant visits 181 Control Room; listens to complainants issues via helpline and video conferencing - Jaipur News in Hindi

जयपुर। अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह विभाग, भास्कर ए. सावंत ने बुधवार को राजस्थान सरकार की 181 हेल्पलाइन के कंट्रोल रूम का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और परिवादों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समीक्षा के बाद सावंत ने स्वयं 181 हेल्पलाइन पर प्राप्त विभिन्न कॉल्स में परिवादियों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। परिवादियों से सीधे संवाद कर सुनी समस्याएं— सावंत ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से अजमेर के जाकिर हुसैन, जयपुर की तुलसी देवी सोनी एवं सुमन सहित विभिन्न परिवादियों से बातचीत की। उन्होंने प्रत्येक परिवादी की समस्या को गंभीरता से सुना और संबंधित प्रकरणों में शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परिवादियों की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के दिए निर्देश— इस दौरान सावंत ने चूरू के बालूराम, दौसा के महावीर, जोधपुर के कालूराम, जयपुर के प्रहलाद शर्मा, टोंक के अजय सहित अन्य परिवादियों से भी 181 हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से संवाद किया। उन्होंने परिवादियों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हेल्पलाइन पर प्राप्त प्रत्येक परिवाद पर संवेदनशीलता के साथ त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि आमजन को समय पर राहत मिल सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-ACS Bhaskar A. Sawant visits 181 Control Room; listens to complainants issues via helpline and video conferencing
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan 181 helpline, bhaskar a sawant, jaipur, rajasthan government, helpline control room, public grievance, video conferencing, grievance redressal, citizen services, rajasthan news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved