• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति से मिलेगी विकसित राजस्थान की संकल्पना को गति : उपमुख्यमंत्री, डॉ. प्रेमचंद बैरवा

Achievement of revenue targets will give impetus to the concept of developed Rajasthan: Deputy Chief Minister, Dr. Premchand Bairwa - Jaipur News in Hindi

-बकाया कर वाले वाहनों पर परमिट निलंबन के साथ भू-राजस्व अधिनियम के तहत होगी कार्यवाही जयपुर। उपमुख्यमंत्री व परिवहन एवं सड़क सुरक्षा मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि राजस्व लक्ष्यों की शत प्रतिशत प्राप्ती से विकसित राजस्थान की संकल्पना को गति मिलेगी। उन्होंने इसके लिए परिवहन अधिकारियों को फ़ील्ड में रहकर टीम भावना के साथ कार्य कर विभाग की छवि को बेहतर बनाने एवं पारदर्शिता और जीरो टॉलरेंस की नीति से कार्य करने के निर्देश दिये। उपमुख्यमंत्री बुधवार को शासन सचिवालय में परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ राजस्व लक्ष्यों और उनकी प्राप्ती विषय पर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने परिवहन अधिकारियों को बकाया कर वाले वाहनों की सूची तैयार करने, वाहन स्वामियों को नोटिस तामील करने के साथ ही परमिट निलंबन करने एवं भू राजस्व अधिनियम के तहत कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
बैठक में उपमुख्यमंत्री ने लक्ष्य से अधिक राजस्व अर्जन करने के लिए आरटीओ जयपुर -द्वितीय को उनके प्रयासों की प्रशंसा की। इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री ने लक्ष्यों से कम राजस्व अर्जित करने वाले आरटीओ डीटीओ अधिकारियों से फीडबैक लेकर शतप्रतिशत राजस्व प्राप्ति के लिए कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिये।
बैठक में परिवहन एवं सडक़ सुरक्षा विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रेया गुहा ने क्षेत्रीय और जिला परिवहन अधिकारियों को अपने अधीनस्थ अधिकारियों के कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने और शेष रहे दो माह में राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति के लिये कार्य योजना तैयार कर कार्य करने एवं लक्ष्यों की प्राप्ति नहीं होने की दशा में अनुशासनात्मक कार्यवाही के निर्देश भी दिये।
बैठक में परिवहन आयुक्त डॉ. मनीषा अरोड़ा ने सभी प्रादेशिक और जिला परिवहन अधिकारियों से राजस्व अर्जन के संबंध में फीडबैक लिया और उन्हें फील्ड में रह कर तय लक्ष्यों की प्राप्ति के निर्देश दिये।
इस अवसर पर अतिरिक्त परिवहन आयुक्त (प्रवर्तन) रंजीता गौतम, वित्तीय सलाहकार महेंद्र सिंह भूकर, अतिरिक्त परिवहन आयुक्त मन्ना लाल सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Achievement of revenue targets will give impetus to the concept of developed Rajasthan: Deputy Chief Minister, Dr. Premchand Bairwa
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, deputy chief minister, transport and road safety minister, dr premchand bairwa, additional chief secretary, shreya guha, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved