जयपुर। सचिवालय में विलम्ब से आने वाले कार्मिकों की संख्या में कमी आयी है। प्रशासनिक सुधार एवं समन्वयक विभाग के प्रमुख शासन सचिव डॉ. आर. वैंकटेश्वरन के निर्देश पर शासन सचिवालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए गुरूवार को भी लगातार तीसरे दिन विभाग की टीम ने प्रातः 9.40 बजे उपस्थित पंजिकाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
विभाग की 7 टीमों ने उपस्थिति पंजिकाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया, जिसमें 907 राजपत्रित अधिकारियों में से 151 (16.69 प्रतिशत) अनुपस्थित पाए गये। इसी प्रकार 1905 अराजपत्रित कार्मिकों में से 151 (07.96 प्रतिशत) कार्मिकों की अनुपस्थिति दर्ज की गयी।
सहायक शासन सचिव अनिल चतुर्वेदी ने बताया कि 30 सितम्बर को आकस्मिक निरीक्षण के प्रथम दिन 71 प्रतिशत राजपत्रित अधिकारी अनुपस्थित पाये गये थे जबकि 72 प्रतिशत अराजपत्रित कार्मिक अनुपस्थित थे। एक अक्टूबर को विलम्ब से आने वाले राजपत्रित अधिकारियों का प्रतिशत 30.29 था एवं 31.20 प्रतिशत अराजपत्रित कार्मिक विलम्ब से आये थे।
आबकारी नीति मामला : AAP सांसद संजय सिंह गिरफ्तार,ED मुख्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई
संजय सिंह की गिरफ्तारी पीएम मोदी की घबराहट दिखाती है : केजरीवाल
सांसद संजय सिंह विपक्ष की सबसे सशक्त आवाज हैं : सौरभ भारद्वाज
Daily Horoscope