• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सब तक सुनिश्चित हो, श्वास रोगों के निदान का प्रभावी तंत्र विकसित हो : राज्यपाल

Access to health services should be ensured for all, and an effective system for diagnosing respiratory diseases should be developed: Governor - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं की सब तक पहुंच, गुणवत्ता, और बेहतर प्रबंधन के लिए कार्य करने का आह्वान किया है। उन्होंने श्वास संबंधित रोगों में हो रही वृद्धि को देखते हुए विशेषज्ञ चिकित्सकों को इन रोगों के निदान का प्रभावी तंत्र विकसित किए जाने पर जोर दिया। बागडे गुरुवार को बिड़ला सभागार में श्वास संबंधित रोगों की 27 वीं कांफ्रेंस "नैपकॉन" में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पर्यावरण प्रदूषण के अंतर्गत हवा में घुलते जहर का उल्लेख करते हुए कहा कि श्वसन रोग इससे तो बढ़ते ही हैं, धूम्रपान और एलर्जी से भी होते हैं। उन्होंने कृत्रिम बुद्धिमता का उपयोग रोगों की पहचान के साथ रोग उपचार की जागरूकता के लिए भी किए जाने पर जोर दिया। उन्होंने तंबाकू और धूम्रपान के खतरों, इससे कैंसर तक होने वाले रोगों से सजग करने की भी आवश्यकता जताई। राज्यपाल ने कहा कि हमारे यहां चिकित्सक को भगवान कहा गया है। वह असाध्य से असाध्य रोग से मुक्ति प्रदान कर अपने मरीज को जीवन देता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना है। यह गरीबों, वंचितों और सामान्य नागरिकों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएँ प्रदान करने से जुड़ी हैं। चिकित्सक इसके अधिकाधिक उपयोग के साथ मरीजों को इसके तहत बेहतर से बेहतर इलाज में सहयोग करें।
राज्यपाल ने इससे पहले "नैपकॉन" की स्मारिका का विमोचन किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Access to health services should be ensured for all, and an effective system for diagnosing respiratory diseases should be developed: Governor
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, governor haribhau bagde, conference napcon, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved