• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

छात्रा से ज्यादतीः पॉलिटेक्निक कॉलेज प्रिंसिपल के खिलाफ महिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन

Abuse of a student: Women protested against the polytechnic college principal - Jaipur News in Hindi

जयपुर। सांगानेर के प्रताप नगर स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज की छात्रा के साथ प्रिंसीपल मशकूर अली द्वारा किए गए दुष्कर्म के खिलाफ शुक्रवार को गुलाबी नगर की महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में महिलाएं सड़क पर उतरीं और दोषी को फांसी की सजा दिलाए जाने की गुहार लगाई। महात्मा गांधी सर्किल पर इस विरोध प्रदर्शन में महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए प्रशासन से कठोर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी प्रिंसीपल मशकुर अली का पुतला जलाया। इससे पहले मुंह काला करके आरोपी प्रिंसिपल के पुतले को जूतों की माला पहनाकर सर्किल पर चक्कर लगाए और जूते चप्पलों से पिटाई की। इस दौरान प्रदर्शनकारी महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि दोषी को जल्द से जल्द कड़ी सजा नहीं दी गई, तो विरोध प्रदर्शन और उग्र हो सकता है। समाज में बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कठोर कानूनों को सख्ती से लागू करने की मांग की गई। प्रदर्शन में समाजसेवी नीता बूचरा, डॉक्टर अलका गौड़, अनुराधा माहेश्वरी, रीता राघव, सुशीला शर्मा, मुमलजी, अदिति राठौर, डॉ सुनीता अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। - खासखबर नेटवर्क

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Abuse of a student: Women protested against the polytechnic college principal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, gulabi nagar, rape, student, polytechnic college, pratap nagar, sanganer, principal mashkoor ali, womens protest, justice, \r\ndeath penalty, victim, anger, street protest, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved