जयपुर। भारतीय जनता पार्टी अनुशासन समिति के सदस्य एवं राज्यसभा सांसद मदन लाल सैनी ने बताया कि आज प्रदेश मुख्यालय पर अनुशासन समिति की बैठक हुई। बैठक में मदन लाल सैनी के साथ अनुशासन समिति के अध्यक्ष श्रीकृष्ण पाटीदार, सदस्य राज्यसभा सांसद रामनारायण डूडी उपस्थित थे। बैठक में 3 कार्यकर्ताओं को अनुशासनहिनता पाये जाने पर चेतावनी नोटिस एवं 6 निष्कासित कार्यकर्ताओं का निष्कासन रद्द कर दिया गया है। जिनके नाम निम्न प्रकार है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
चेतावनी नोटिस चूरू के रतनगढ़ शहर मण्डल महामंत्री अरविन्द इन्दौरियां, रतनगढ़ देहात मण्डल महामंत्री दीपदयाल पारीक, भीलवाड़ा के आसिन्द नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती कैलाशी देवी खटीक है। इसके अलावा 6 अन्य का निष्कासन रद्द किया है, जिनमें जयपुर देहात के विजय पापटवाल-फुलेरा, प्रमिला कुण्डारा-पूर्व विधायक, सिरोही जिले के राजेन्द्र अग्रवाल-पूर्व नगर आबूरोड़ मण्डल अध्यक्ष, भीलवाड़ा जिले के राजकुमार सांसी, श्रीगंगानगर जिले के नरेश अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक नागपाल एवं महेश पेडीवाल पूर्व अध्यक्ष नगर सुधार न्यास प्रमुख रूप से है।
भूकंप का असर - इमारतें झुकने की शिकायतें आईं, दिल्ली दमकल विभाग सतर्क
असम विधानसभा ने हंगामे के बीच बीबीसी डॉक्यूमेंट्री के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया
अमित शाह अगले 5 दिनों में 2 बार कर्नाटक का दौरा करेंगे
Daily Horoscope