• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कानोड़िया कॉलेज में वित्तीय साक्षरता पर हुई विशेष जागरुकता कार्यशाला

A special awareness workshop on financial literacy was held at Kanodia College - Jaipur News in Hindi

जयपुर। कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय जयपुर के आंतरिक मूल्यांकन आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) द्वारा आईसीआईसीआई फाउंडेशन एवं नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ सिक्योरिटीज़ मार्केट्स (एनआईएसएम) के सहयोग से 31 जनवरी 2026 को महाविद्यालय के अशैक्षणिक कर्मचारियों के लिए “वित्तीय साक्षरता” विषय पर एक विशेष जागरूकता सत्र का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों को बचत, वित्तीय नियोजन, बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल भुगतान, बीमा सुरक्षा तथा ऋण प्रबंधन से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करना रहा।

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ सिक्योरिटीज़ मार्केट्स (एनआईएसएम) द्वारा आयोजित इस विकास कार्यक्रम में आईसीआईसीआई फाउंडेशन एवं एनआईएसएस की विशेषज्ञ वक्ताओं द्वारा सरल भाषा एवं व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से वित्तीय साक्षरता के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर पवनदीप कौर बिंद्रा (एनआईएसएम की विशेषज्ञ) एवं श्वेता सिंह (विकास अधिकारी) ने प्रतिभागियों को वित्तीय निर्णयों में सतर्कता, डिजिटल लेन-देन की सुरक्षा तथा दीर्घकालीन वित्तीय योजना के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। सत्र के दौरान प्रतिभागियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का समाधान कर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने अपने वक्तव्य में कहा कि “वित्तीय साक्षरता आज के समय की अनिवार्य आवश्यकता है। ऐसे कार्यक्रम कर्मचारियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सशक्त कदम हैं।” उन्होंने आईक्यूएसी, आईसीआईसीआई फाउंडेशन एवं एनआईएसएम के संयुक्त प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम का समन्वय आईक्यूएसी द्वारा किया गया।
अंत में सभी प्रतिभागियों ने इस उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक सत्र के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त किया। यह आयोजन महाविद्यालय की गुणवत्ता उन्नयन एवं समग्र विकास की प्रतिबद्धता को प्रतिबिंबित करता है। इस कार्यक्रम में अशैक्षणिक स्टाफ के 49 सदस्य उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A special awareness workshop on financial literacy was held at Kanodia College
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kanodia pg college for women, iqac, icici foundation, nism, financial literacy, non-teaching staff, awareness session, jaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved