• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अनूप जलोटा की भजन संध्या में उमड़ा भक्ति का सागर, हजारों श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध

A Sea of ​​Devotion Swells at Anup Jalotas Bhajan Sandhya; Thousands of Devotees Spellbound - Jaipur News in Hindi

जयपुर। गुप्त वृंदावन धाम जगतपुरा द्वारा आयोजित भव्य भजन संध्या में रविवार शाम जयपुर में भक्ति और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। मानसरोवर स्थित दीप स्मृति ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में देश के सुप्रसिद्ध भजन गायक अनूप जलोटा ने अपनी मधुर एवं भक्तिमय प्रस्तुति से हजारों श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

सायं 7 बजे से आरंभ हुए इस कार्यक्रम में जयपुर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं संगीत प्रेमी उपस्थित रहे। भजन सम्राट अनूप जलोटा ने ‘जग में सुन्दर है दो नाम’, ‘अच्युतम केशवं’ जैसे प्रसिद्ध भजनों की प्रस्तुति देकर पूरे वातावरण को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह भक्ति में डूबकर भगवान के नाम संकीर्तन में सहभागी बना और पूरे सभागार में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ। कार्यक्रम में शहर की कई गणमान्य हस्तियों ने भी भाग लिया।
इस अवसर पर गुप्त वृंदावन धाम के प्रतिनिधियों ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज में सनातन धर्म, वैदिक संस्कृति एवं आध्यात्मिक मूल्यों का प्रचार-प्रसार करना है, जिससे युवाओं और परिवारों को सकारात्मक दिशा मिल सके।
गौरतलब है कि इससे पूर्व राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने इस कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन करते हुए संस्था के प्रयासों की सराहना की थी तथा कार्यक्रम के लिए अपनी शुभकामनाएं दी थीं।
मंदिर प्रबंधन ने इस भव्य आयोजन की सफलता के लिए सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों एवं सेवकों का आभार व्यक्त किया

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A Sea of ​​Devotion Swells at Anup Jalotas Bhajan Sandhya; Thousands of Devotees Spellbound
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: anup jalota, bhajan sandhya jaipur, gupt vrindavan dham, deep smriti auditorium mansarovar, spiritual event jaipur, diya kumari, bhakti program rajasthan, indian bhajan singer, religious event jaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved