• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जयपुर की सफाई का नया रिकॉर्ड: एक दिन में उठा 7 हजार टन कचरा, 9 हजार से ज्यादा कर्मचारी उतरे मैदान में

A New Record in Jaipurs Sanitation: 7,000 Tonnes of Waste Collected in a Single Day; Over 9,000 Personnel Mobilized - Jaipur News in Hindi

-सफाई सेवा मैराथन 2.0 ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, 1000 से अधिक कचरा पॉइंट्स और 100 ओपन डिपो किए साफ; 1100 हूपर्स और 102 जेसीबी से चला महाअभियान दिनेश तोमर जयपुर। दीपावली के बाद जयपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर निगम की ओर से चलाए गए सफाई सेवा मैराथन 2.0 ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। निगम की टीमों ने महज एक दिन में शहर से 7 हजार टन कचरा उठाकर अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले आयोजित सफाई सेवा मैराथन में एक दिन में 6 हजार टन कचरे का उठाव किया गया था। इस बार एक हजार टन अधिक कचरा उठाकर निगम ने स्वच्छता अभियान में नया मुकाम हासिल किया।
महापौर सुनील कोठारी और निगम आयुक्त ओम कसेरा की पहल पर 5 नवंबर को सुबह 7 बजे शुरू हुआ विशेष सफाई अभियान देर रात तक चला। वार्डवार चलाए गए इस अभियान में 9 हजार से अधिक अधिकारी-कर्मचारी सामान्य शिफ्ट के अतिरिक्त सुबह से शाम तक जुटे रहे। शाम 7 बजे तक ही शहर से 7 हजार टन कचरे का उठाव कर लिया गया था।
1000 से अधिक कचरा पॉइंट्स का सफाया
अभियान की सबसे बड़ी उपलब्धि शहर के 1000 से अधिक गार्बेज पॉइंट्स और 100 से अधिक खुले कचरा डिपो को हटाना रही। कचरे के त्वरित निस्तारण के लिए 10 ट्रांसफर स्टेशनों के माध्यम से कचरे को उसी दिन प्रोसेसिंग प्लांट तक पहुंचाया गया। इससे कचरे के दोबारा जमा होने की आशंका को कम करने के साथ सफाई व्यवस्था को गति मिली।
1100 हूपर्स और 102 जेसीबी ने संभाला मोर्चा
विशाल सफाई अभियान के लिए निगम ने व्यापक मशीनरी और संसाधन तैनात किए। इनमें 1100 हूपर्स, 102 जेसीबी एवं लोड यूनिट, 117 डम्पर व ट्रक तथा 177 ट्रैक्टर-ट्रॉली शामिल रहे। भारी मशीनों और आधुनिक संसाधनों की मदद से प्रमुख सड़कों, चौराहों, फुटपाथों, सर्विस रोड और सार्वजनिक स्थलों से कचरे के ढेर हटाए गए।
50 से अधिक निराश्रित पशु पहुंचाए गौशाला
सफाई के साथ पशु प्रबंधन और मच्छर नियंत्रण पर भी विशेष ध्यान दिया गया। पशु प्रबंधन शाखा ने मुख्य मार्गों से 50 से अधिक निराश्रित पशुओं को पकड़कर हिंगोनिया गौशाला भिजवाया। वहीं मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशन में सभी वार्डों में फॉगिंग करवाई गई।
महापौर सहित अधिकारियों ने संभाली मॉनिटरिंग
महापौर सुनील कोठारी, अतिरिक्त आयुक्त नरेंद्र कुमार बंसल, जोन उपायुक्तों और उपायुक्त (स्वास्थ्य) ने विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर अभियान का निरीक्षण किया। सभी जोन उपायुक्त फील्ड में रहकर सफाई कार्यों की निगरानी करते रहे। अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आमजन ने भी भागीदारी निभाई।
महापौर सुनील कोठारी ने जयपुरवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए अपील की कि जिस तरह लोग अपने घरों को साफ-सुथरा रखते हैं, उसी तरह शहर को भी स्वच्छ रखने में सहयोग करें। खुले में कचरा नहीं डालें और स्वच्छता को अपनी दैनिक आदत बनाएं। निगम का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य केवल एक दिन में कचरा उठाना नहीं, बल्कि शहर में स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत बनाना है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A New Record in Jaipurs Sanitation: 7,000 Tonnes of Waste Collected in a Single Day; Over 9,000 Personnel Mobilized
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur municipal corporation, safai seva marathon 20, jaipur cleanliness drive, 7000 ton waste, swachh jaipur, sunil kothari, om kasera, waste management, hingonia gaushala, rajasthan news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved