• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्थान पुलिस के खेलों में नया अध्याय : राजस्थान पुलिस ने बनाई देश की पहली पुलिस पोलो टीम

A new chapter in Rajasthan Police sports: Rajasthan Police formed the country first police polo team. - Jaipur News in Hindi

- डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने बॉल रोलिंग कर किया टीम और उद्घाटन मैच का शुभारंभ जयपुर। राजस्थान पुलिस में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में अभिनव पहल की गई है। राजस्थान पुलिस ने देश की पहली पुलिस पोलो टीम तैयार की है। प्रदेश पुलिस के खेलों के दायरे में अब पोलो खेल भी शामिल हो गया है। राजस्थान पुलिस अकादमी के हॉकी ग्राउंड में गुरुवार शाम को पुलिस पोलो टीम का उद्घाटन समारोह हुआ, जिसमें एक टीम रेड और टीम ब्लू के बीच एक प्रदर्शन मैच खेला गया। पुलिस महानिदेशक राजस्थान राजीव कुमार शर्मा ने बॉल रोलिंग कर पुलिस पोलो टीम और उद्घाटन मुकाबले का शुभारंभ किया। इसके साथ ही घोड़ों की रफ्तार, खिलाड़ियों के कौशल और टीम तालमेल के सजे रोमांचक मुकाबले ने दर्शकों की तालियां बटोरी।
टीम रेड की ओर से जितेंद्र सिंह, मयूर सिंह, विजय और देवेंद्र तथा टीम ब्लू की ओर से अजय सिंह, शुभम गुप्ता, राजेश कुमार और डूंगर सिंह ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। तेज रफ्तार घोड़ों पर सवार खिलाड़ियों के बेहतरीन कौशल और तालमेल ने मुकाबले में रोमांच भर दिया। इस प्रदर्शन मैच में टीम ब्लू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम रेड को 6-2 से पराजित किया।
डीजीपी श्री राजीव कुमार शर्मा ने कहा कि राजस्थान पुलिस ने विशेष पहल करते हुए अल्प समय में पोलो टीम तैयार कर प्रदर्शन मैच खेला है। आने वाले समय में राजस्थान पुलिस की टीम विभिन्न प्रतियोगिताओं में भी खेलती नजर आएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस बल में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने से खिलाड़ियों में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि पोलो टीम के लिए सभी आवश्यक संसाधन और प्रशिक्षण उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे खिलाड़ियों का प्रदर्शन और बेहतर हो सकेगा।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं मुख्य खेल अधिकारी रूपिंदर सिंघ ने बताया कि डीजीपी श्री शर्मा के विजन अनुरूप राजस्थान पुलिस की पोलो टीम तैयार की गई है। देश में पहली बार राजस्थान पुलिस ने इतिहास रचा है। नियमित अभ्यास करते हुए हमारा लक्ष्य बड़ी प्रतियोगिताओं में खेलना हैं।
इस अवसर पर राजस्थान पुलिस ऑर्केस्ट्रा बैंड की भी शुरुआत की गई। कार्यक्रम में डीजीपी यातायात श्रीमती मालिनी अग्रवाल, राजस्थान पोलो क्लब के सचिव दिग्विजय सिंह, पूर्व पोलो खिलाड़ी कर्नल कुलदीप सिंह सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A new chapter in Rajasthan Police sports: Rajasthan Police formed the country first police polo team.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan police sports, rajasthan police, formed the country, first police polo team, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved