• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

स्वतंत्रता दिवस पर पंत कृषि भवन में गूंजा देशभक्ति का संदेश, कृषि आयुक्त ने किया ध्वजारोहण

A message of patriotism resonated at Pant Krishi Bhawan on Independence Day, with Agriculture Commissioner hoisting the flag. - Jaipur News in Hindi

जयपुर। पंत कृषि भवन में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्ष, उल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और कृषकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ समारोह का वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया। इस अवसर पर कृषि आयुक्त श्री गोयल ने स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने वाले महानायकों को नमन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार ही नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति हमारे कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का भी स्मरण कराती है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आह्वान किया कि वे पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए किसानों और आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। इस अवसर पर गोयल ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन में कार्मिकों की मेहनत, लगन और जिम्मेदारी की महत्वपूर्ण भूमिका है।
समारोह में अतिरिक्त निदेशक कृषि विपणन विभाग सुरेन्द्र सिंह,प्रबंध निदेशक राजस्थान राज्य बीज निगम गौरव चतुर्वेदी सहित कृषि, उद्यानिकी, बीज निगम और कृषि विपणन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं प्रगतिशील कृषक उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A message of patriotism resonated at Pant Krishi Bhawan on Independence Day, with Agriculture Commissioner hoisting the flag.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: independence day, patriotism, pant krishi bhawan, agriculture, naresh kumar goyal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved