• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विधानसभा में गौ-माता पर महासंग्राम : विपक्ष ने पूछा— कब दोगे गाय को राज्य माता का दर्जा?, हिंगोनिया कांड पर भिड़े विधायक, सदन की कार्यवाही स्थगित

A massive battle over Mother Cow erupted in the Assembly : The opposition asked, When will you grant the cow the status of Mother of the State? - Jaipur News in Hindi

विधानसभा संवाददाता। जयपुर राजस्थान विधानसभा में मंगलवार को गौ-संरक्षण का मुद्दा किसी 'सियासी ज्वालामुखी' की तरह फट पड़ा। सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच इस कदर तनातनी बढ़ी कि मर्यादाएं ताक पर रख दी गईं। हंगामे और नारेबाजी के बीच विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को सदन की कार्यवाही स्थगित करने पर मजबूर होना पड़ा। कार्यवाही 12 बजे शुरू हुई, लेकिन हंगामे के कारण दुबारा आधा घंटे स्थगित की गई। हिंगोनिया कांड पर बरसे टीकाराम जूली : दिखावा छोड़ जवाब दे सरकार
हंगामे की शुरुआत तब हुई जब हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य ने गौ-संरक्षण को लेकर सवाल उठाया। लेकिन मामला तब गरमा गया जब नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सीधे सरकार की नियत पर हमला बोल दिया। जूली ने तीखे लहजे में पूछा— सरकार बताए कि वह गाय को 'राज्य माता' का दर्जा कब देगी? क्या सरकार सिर्फ गो-भक्ति का ढोंग करती है?
जूली यहीं नहीं रुके, उन्होंने हिंगोनिया गौशाला में हुई गाय का सिर काटकर ले जाने की जघन्य घटना का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि इस कांड में बीजेपी कार्यकर्ता का नाम शामिल है। इस आरोप ने आग में घी का काम किया और सत्ता पक्ष के विधायक गोपाल शर्मा आग बबूला हो गए।
सत्ता पक्ष और विपक्ष में युद्ध जैसे हालात
टीकाराम जूली के आरोपों के साथ कांग्रेस विधायकों ने पोस्टर लहराते हुए खड़े होकर जबरदस्त विरोध दर्ज कराया। दोनों पक्षों के बीच शुरू हुई बहस देखते ही देखते नारेबाजी में बदल गई। विपक्ष ने जहाँ सरकार को 'दिखावटी गो-भक्त' बताया, वहीं सत्ता पक्ष ने इन आरोपों को निराधार और राजनीति से प्रेरित करार दिया। सदन में शोर-शराबा इतना बढ़ गया कि अध्यक्ष की आवाज भी अनसुनी कर दी गई।
अध्यक्ष ने थामी कार्यवाही
सदन में बढ़ते गतिरोध और भारी हंगामे को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बार-बार शांति की अपील की। जब विधायक अपनी सीटों पर नहीं लौटे और नारेबाजी जारी रही, तो अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को कुछ समय के लिए स्थगित करने का फैसला सुनाया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A massive battle over Mother Cow erupted in the Assembly : The opposition asked, When will you grant the cow the status of Mother of the State?
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: massive battle, mother cow, erupted, assembly, the opposition, a\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved