• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जवाहर कला केंद्र के स्थापना दिवस पर सुरों और नृत्य की शानदार प्रस्तुति, ज़ेयान हुसैन ने बांधा समां

A Magnificent Showcase of Music and Dance on Jawahar Kala Kendras Foundation Day; Zeyan Hussain Captivates the Audience - Jaipur News in Hindi

जयपुर। जवाहर कला केंद्र के 33वें स्थापना दिवस के समापन समारोह पर सांस्कृतिक रंगों की खूबसूरत छटा देखने को मिली। इस अवसर पर ज़ेयान हुसैन ने अपने साथी कलाकारों के साथ वाद्य वादन की सुरीली प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में गुलजार वायलिन अकादमी के युवा कलाकारों—सुजान हुसैन, राहुल कुमावत, लक्ष्यता भट्ट, मानव गर्ग, लहरी कल्लम, अंकित ठठेरा, तपस्या डांगी, रिभव गुप्ता और तन्मय जोशी (बांसुरी) ने ज़ेयान हुसैन (तबला) के साथ मिलकर राग खमाज में बंदिश प्रस्तुत की। दीपचंदी ताल में पेश की गई इस प्रस्तुति ने श्रोताओं का मन मोह लिया। इसके बाद कलाकारों ने मध्य लय तीनताल में “ना मानूंगी, ना मानूंगी” बंदिश प्रस्तुत की, जिसे द्रुत लय में झालों के साथ प्रभावशाली समापन तक पहुंचाया गया। पूरे वादन में ताल और सुर का अद्भुत समन्वय देखने को मिला, जिसने माहौल को संगीत से सराबोर कर दिया।
कार्यक्रम के दूसरे चरण में लोकनृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियां हुईं। किशनगढ़ की उर्मिला कुमारी के निर्देशन में ‘मर भवाई’ नृत्य ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। वहीं चूरू से आए किशनलाल एंड पार्टी ने भगवान शिव और गोगाजी महाराज की आराधना में डेरू नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
समापन समारोह में शास्त्रीय संगीत और लोक संस्कृति का संगम देखने को मिला, जिसने दर्शकों के दिलों में विशेष स्थान बना लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A Magnificent Showcase of Music and Dance on Jawahar Kala Kendras Foundation Day; Zeyan Hussain Captivates the Audience
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jawahar kala kendra, jaipur cultural event, zeyan hussain, violin performance, raag khamaj, deepchandi taal, folk dance rajasthan, bhavai dance, deru dance, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved