• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

श्री दिगम्बर जैन मंदिर जनकपुरी में दिव्य दर्शन कार्यक्रम अन्तर्गत प्राचीन जैन धरोहरों की शानदार प्रस्तुति दी गयी

A magnificent presentation on ancient Jain heritage was held as part of a Divya Darshan program at the Shri Digambar Jain Temple in Janakpuri. - Jaipur News in Hindi

जयपुर। दिगंबर जैन महासमिति महिला अंचल राजस्थान के तत्वावधान में शुक्रवार को जनकपुरी जैन मंदिर, इमली वाला फाटक, जयपुर में “तमिलनाडु की जैन धरोहर के दिव्य दर्शन” विषय पर विशेष धार्मिक एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित किया गया। महा समिति की सचिव सुनीता गंगवाल ने बताया की कार्यक्रम में परम पूज्य आचार्य श्री 108 आदित्य सागर जी महाराज का पावन सान्निध्य प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम के माध्यम से प्रोजेक्टर पर तमिलनाडु के प्राचीन जैन मंदिरों के चित्रों के जरिए उपस्थित श्रद्धालुओं को जैन धर्म की गौरवशाली परंपरा, समृद्ध संस्कृति एवं ऐतिहासिक विरासत से परिचित कराया गया। इस प्रस्तुति का उद्देश्य समाज के सदस्यों को देश के विभिन्न क्षेत्रों में विद्यमान प्राचीन जैन तीर्थों एवं मंदिरों के इतिहास की जानकारी देना तथा जैन धरोहर के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। महा समिति की अध्यक्ष शकुंतला बिंदायका ने बताया की कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अजय जैन एवं संतोष जैन,अभिषेक जैन एवं आकांक्षा जैन, विवेक जैन एवं रुचि जैन, हितेश जैन एवं आकांक्षा जैन (रानू) सहित डाबर वाले परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।महा समिति की कोषाध्यक्ष उर्मिला जैन ने राजेश बड़ज्यता,सम्यक ग्रुप के अध्यक्ष डॉ इन्द्र कुमार जैन एवं सचिव नवल जैन अखिल भारतीय श्रीमाल जैन जागृति संस्था के संरक्षक जिनेन्द्र कुमार जैन एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पारस मल जैन अन्य अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया
आयोजन में समस्त प्रबंध कार्यकारिणी, युवा मंच, महिला मंडल, श्री दिगंबर जैन मंदिर जनकपुरी, ज्योति नगर तथा समस्त चातुर्मास पावन वर्षायोग समिति का सहयोग रहा। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने जैन धर्म की प्राचीन धरोहर के दर्शन कर ज्ञानवर्धक जानकारी प्राप्त की।
पदम चंद जैन बिलाला ने बताया की कार्यक्रम के माध्यम से जैन समाज की गौरवशाली विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने तथा धार्मिक एवं सांस्कृतिक जागरूकता को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A magnificent presentation on ancient Jain heritage was held as part of a Divya Darshan program at the Shri Digambar Jain Temple in Janakpuri.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur jain temple, janakpuri jain mandir, tamil nadu jain heritage, digambar jain mahasamiti, acharya aditya sagar ji maharaj, jain heritage conservation, ancient jain temples, jain religious event, rajasthan jain community, jain culture and tradition, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved