• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भक्ति और सेवा का संगम : घाटगेट पुलिस लाइन में उमड़ा जनसैलाब, 1400 नवनियुक्त पुलिसकर्मियों सहित 3500 लोगों ने पाया पौष बड़ा प्रसाद

A Confluence of Devotion and Service: A Massive Crowd Gathers at Ghatgate Police Lines - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राजधानी के घाटगेट स्थित पुलिस दूरसंचार लाइन में शनिवार, 10 जनवरी को श्रद्धा और उल्लास का अनूठा नजारा देखने को मिला। यहाँ स्थित संचारेश्वर महादेव मंदिर में विशाल पौष बड़ा (भोजन प्रसादी) महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस महकमे के आला अधिकारियों से लेकर नवनियुक्त जवानों तक ने एक ही पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की।

यह भव्य धार्मिक आयोजन पुलिस दूरसंचार आवासीय परिसर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सामूहिक सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम को अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस साइबर क्राइम एवं तकनीकी वी.के. सिंह, निदेशक दौलतराम अटल और पुलिस अधीक्षक डॉ. हेमराज मीणा सहित अन्य उच्चाधिकारियों का कुशल मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। नवनियुक्त 1400 कांस्टेबलों के लिए यादगार दिन
आज का दिन पुलिस दूरसंचार विभाग के लिए दोहरी खुशी का अवसर रहा। एक ओर जहाँ गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा कांस्टेबल भर्ती परीक्षा-2025 के अंतर्गत नियुक्ति पत्र वितरित किए गए, वहीं दूसरी ओर इन पुलिस दूरसंचार में नवनियुक्त 1400 कांस्टेबलों ने सेवा की शुरुआत धार्मिक आशीर्वाद के साथ की। नियुक्ति पत्र पाकर सीधे प्रसादी कार्यक्रम में पहुंचे इन युवाओं में भारी उत्साह देखा गया।
3500 लोगों ने ग्रहण की प्रसादी
कार्यक्रम में केवल विभाग के कर्मचारी ही नहीं, बल्कि आवासीय परिसर में निवासरत उनके परिवारजन और आम नागरिक भी शामिल हुए। कुल मिलाकर लगभग 3500 व्यक्तियों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। आयोजन के दौरान पुलिसकर्मियों का सेवा-भाव और अनुशासन देखते ही बन रहा था। संचारेश्वर महादेव के जयकारों के बीच संपन्न हुए इस आयोजन ने विभाग के भीतर एकता, अनुशासन और सामाजिक सरोकार की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A Confluence of Devotion and Service: A Massive Crowd Gathers at Ghatgate Police Lines
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: confluence of devotion, service, ghatgate police lines, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved