• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

संस्कार और सेवा का संगम : बाढ़ देवरी के स्कूल में भारत विकास परिषद् ने किया मेधावी छात्राओं की मदद का ऐलान

A confluence of culture and service: Bharat Vikas Parishad announced help for meritorious girl students in Badh Deori school - Jaipur News in Hindi

जयपुर। भारत विकास परिषद् ने आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बाढ़ देवरी में दो कार्यक्रमों का आयोजन किया। परिषद् ने 'गुरु वंदन - छात्र अभिनंदन' कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षकों और छात्रों का सम्मान किया, जबकि 'अनीमिया जाँच शिविर' के जरिए छात्राओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद् के अध्यक्ष ईश्वर दास गोयल ने की और विद्यालय की प्राचार्या रितु शर्मा ने इसमें सहयोग प्रदान किया।

शुभम केयर हॉस्पिटल, विजय पथ, मुहाना रोड के सौजन्य से आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में डॉ. आलिया और डॉ. निशा ने 70 से अधिक छात्राओं का अनीमिया टेस्ट किया। इस दौरान उन्हें अनीमिया के लक्षण, कारण और बचाव के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई, साथ ही आवश्यकतानुसार दवाइयां भी वितरित की गईं। गुरु वंदन कार्यक्रम के तहत, छात्र-छात्राओं ने परिषद् की टीम का सम्मान किया और अपने गुरुजनों के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। इस अवसर पर परिषद् के सदस्यों ने मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं की स्कूल फीस जमा करने की भी सहृदय भावना व्यक्त की, जिसकी सराहना की गई। परिषद् के परामर्श प्रमुख रामावतार गुप्ता ने "माँ के नाम एक पेड़" विषय पर अपने विचार रखे। यह आयोजन स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक मूल्यों को बढ़ावा देने के साथ-साथ समाज सेवा की एक मिसाल भी बना।
कार्यक्रम में प्रमोद कुमार गुप्ता, सचिव, अंतु लाल अग्रवाल, वित्त सचिव, मनोज गुप्ता, सीताराम शर्मा, रमेश नागपाल, विकास गुप्ता, अनिल पंजाबी, अंकित गुप्ता, रामावतार गुप्ता, परामर्श प्रमुख समेत परिषद् के कई प्रमुख पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A confluence of culture and service: Bharat Vikas Parishad announced help for meritorious girl students in Badh Deori school
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharat vikas parishad, jaipur, guru vandan, anemia camp, student welfare, school, baar devari, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved