• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में 9 दिवसीय राजस्थान उत्सव-2025 की हुई शुरूआत, मुख्यमंत्री भजन लाल बुधवार को करेंगे उद्घाटन

9-day Rajasthan Utsav-2025 started at Bikaner House in New Delhi, Chief Minister Bhajan Lal will inaugurate it on Wednesday - Jaipur News in Hindi

जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा बुधवार को नई दिल्ली स्थित बीकानेर हाउस में राजस्थान की परंपरागत संस्कृति को प्रदर्शित करते 9 दिवसीय 'राजस्थान उत्सव— 2025' का विधिवत रूप से उद्घाटन करेंगे।

प्रदेश की अतिरिक्त आवासीय आयुक्त अंजु ओमप्रकाश ने बताया कि राजस्थान स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 25 मार्च से 2 अप्रैल तक चलने वाले इस आयोजन में राजीविका क्राफ्ट मेला और फूड उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। खेल एवं खानपान प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन
अतिरिक्त आवासीय आयुक्त ने बताया कि गत वर्ष आगंतुकों के उत्साह और उनकी पसंद को देखते हुए उत्सव में इस वर्ष भी पेंटिंग प्रतिस्पर्धा, मेहंदी प्रतिस्पर्धा, गोलगप्पा खाने की प्रतिस्पर्धा के साथ ही पारंपरिक खेलों का आयोजन किया जाएगा जिसमें अव्वल आने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार से सम्मानित भी किया जाएगा।
राजस्थानी सांस्कृतिक संध्या का आयोजन
राजस्थान पर्यटक स्वागत केंद्र के सहायक निदेशक छतरपाल यादव ने बताया कि बुधवार सांय पर्यटन विभाग द्वारा एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस सांस्कृतिक संध्या में प्रदेश के विभिन्न अंचलों के से लोक कलाकार अपनी कला की प्रस्तुति देंगे।
उन्होंने बताया कि इस संध्या की शुरुआत गणेश वंदना, मयूर नृत्य और प्रसिद्ध फूलों की होली से होगी जिसकी प्रस्तुति भरतपुर के नवीन शर्मा द्वारा की जाएगी। इसके उपरांत भरतपुर के ही अवधेश कुमार द्वारा चरकुला नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। यादव ने बताया कि डीग के गफरूद्दीन मेवाती द्वारा भपंग वादन और सूरतगढ़ के अर्जुन सिंह जुलिया द्वारा मषक वादन की प्रस्तुति दी जाएगी।
पर्यटन अधिकारी मनोज शर्मा ने बताया कि दिल्ली के अनीसुदीन एवं उनके दल द्वारा चरी नृत्य का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त कल्पना चौहान द्वारा प्रसिद्ध घूमर नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी।
हस्तकला से निर्मित उत्पादों को होगा प्रदर्शन
राजस्थान उत्सव में राजीविका द्वारा राजस्थानी संस्कृति और लोक कला को समेटे हुए हस्तकला निर्मित उत्पादों को बिक्री के लिए प्रदर्शित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-9-day Rajasthan Utsav-2025 started at Bikaner House in New Delhi, Chief Minister Bhajan Lal will inaugurate it on Wednesday
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, chief minister bhajan lal sharma, new delhi, rajasthan utsav - 2025, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved