• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जयपुर नगर निगम चुनाव में 63.55 प्रतिशत मतदान, शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ मतदान

63.55 percent Voter Turnout in Jaipur Municipal Corporation Elections; Voting Concludes Peacefully - Jaipur News in Hindi

जयपुर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के द्वितीय चरण में नगर निगम जयपुर के 150 वार्डों में शुक्रवार को मतदान शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अंतिम रूप से जयपुर नगर निगम क्षेत्र में 63.55 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान के दौरान उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, उद्योग, खेल एवं युवा मामलात मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य सहित जनप्रतिनिधियों, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांग मतदाताओं और आम नागरिकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने भी किया मतदान राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने वैशाली नगर स्थित खंडेलवाल वैश्य गर्ल्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के मतदान केंद्र पर मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने सेल्फी प्वाइंट पर अमिट स्याही का निशान दिखाते हुए फोटो खिंचवाई और रिव्यू वॉल पर अपना संदेश भी लिखा।
उन्होंने शहर की सरकार चुनने के लिए मतदान करने वाले सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर संदेश नायक ने सुबह ऋषिकुल विजय स्कूल, करधनी शॉपिंग सेंटर के पास स्थित मतदान केंद्र के कक्ष संख्या-1 में मतदान किया। इसके बाद उन्होंने शहर के विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर मतदान प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था, मतदाताओं की सुविधाओं और निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं का लगातार जायजा लिया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सफल मतदान संपन्न कराने में सहयोग देने वाले मतदाताओं, निर्वाचन कार्मिकों, अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों का आभार व्यक्त किया।
समय के साथ बढ़ता गया मतदान प्रतिशत
जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार जयपुर नगर निगम में सुबह 10 बजे तक 16.20 प्रतिशत, दोपहर 1 बजे तक 37.36 प्रतिशत, दोपहर 3 बजे तक 48.89 प्रतिशत और शाम 6 बजे तक 62.74 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। अंतिम आंकड़ा 63.55 प्रतिशत रहा।
वार्डवार मतदान प्रतिशत
उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार वार्ड 1 से 22 में 63.32 प्रतिशत, वार्ड 23 से 37 में 64.39 प्रतिशत, वार्ड 38 से 58 में 57.85 प्रतिशत, वार्ड 59 से 72 में 61.87 प्रतिशत और वार्ड 73 से 87 में 57.86 प्रतिशत मतदान हुआ।
इसी तरह वार्ड 88 से 103 में 57.28 प्रतिशत, वार्ड 104 से 115 में 67.44 प्रतिशत, वार्ड 116 से 132 में 72.20 प्रतिशत, वार्ड 133 से 147 में 68.85 प्रतिशत तथा वार्ड 148 से 150 में सबसे अधिक 81.45 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-63.55 percent Voter Turnout in Jaipur Municipal Corporation Elections; Voting Concludes Peacefully
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur municipal corporation election 2026, jaipur nagar nigam election, urban local body election rajasthan, jaipur voting percentage, 6355 percent voting, diya kumari, rajyavardhan singh rathore, balmukundacharya, rajeshwar singh, sandesh nayak, jaipur election, rajasthan election, municipal election, jaipur news, voting percentage, rajasthan local elections, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved