जयपुर। गर्भावस्था और प्रसव के दौरान जोखिम को कम करने के लिए हर महीने की 09 तारीख से सभी चिकित्सकीय संस्थानों पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान से किया गया था। गौरतलब है कि अभियान का शुभारंभ 9 जून 2016 से किया गया था। लगभग डेढ़ वर्ष की अवधि में जिले में अब तक 58878 लाभार्थी महिलाओं को उपचार दिया जा चुका है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरोत्तम शर्मा ने बताया कि अभियान के अंतर्गत सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था एवं प्रसव संबंधी समस्त जानकारी प्रदान की जा रही है, साथ ही प्रशिक्षित चिकित्सकों द्वारा जांच एवं उपचार किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं की गुणवत्ता युक्त प्रसव पूर्व जांच सुविधाएं देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन किया जा रहा है और अब तक 58878 लाभार्थी महिलाओं को उपचार दिया जा चुका हैै अभियान में निजी चिकित्सकों का भी खासा उत्साह नजर आ रहा है। इन निजी चिकित्सकों द्वारा अभियान के अंतर्गत आयोजित कैम्पों में स्वैच्छिक सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। वे स्वास्थ्य कैम्पों में जाकर गर्भवती महिलाओं की निशुल्क प्रसवपूर्ण जांच कर रहे हैं।
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope