• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रदेश में उचित मूल्य दुकानों के लिए 505 आवंटन सलाहकार समितियां गठित : खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री

505 allotment advisory committees formed for fair price shops in the state: Food and Civil Supplies Minister - Jaipur News in Hindi

जयपुर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि प्रदेश में उचित मूल्य की दुकानों के आवंटन के लिए 406 ग्राम एवं तहसील स्तरीय और 99 नगर पालिका स्तरीय आवंटन सलाहकार समितियों का गठन किया गया हैं। उन्होंने सदन को आश्वस्त किया कि जयपुर जिले में नई आवंटन सलाहकार समितियों का गठन जल्द ही किया जायेगा। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस सम्बन्ध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि किशनपोल विधानसभा क्षेत्र में 98 उचित मूल्य की दुकानों में से 27 दुकाने अटेच हैं। इससे पहले विधायक अमीन कागज़ी के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने बताया कि किशनपोल विधानसभा क्षेत्र में जनवरी 2020 से दिसम्बर 2024 तक 15 उचित मूल्य की दुकानें निलंबित की गई। यहाँ 3 उचित मूल्य की दुकानें त्यागपत्र, 2 मृत्यु और 7 निरस्त होने की वजह से रिक्त है, उन्होंने निलंबित दुकानों का विवरण सदन के पटल पर रखा।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत चयनित 500 राशनकार्डो अथवा 2 हजार यूनिट पर नवीन उचित मूल्य की दुकान खोले जाने के मापदण्ड निर्धारित है। उचित मूल्य दुकान आवंटन सलाहकार समिति के गठन उपरान्त किशनपोल में रिक्त उचित मूल्य दुकानों का यथाशीघ्र आवंटन किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र किशनपोल में जनवरी, 2020 से दिसम्बर, 2024 के बीच कोई उचित मूल्य दुकान स्वीकृत नहीं की गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-505 allotment advisory committees formed for fair price shops in the state: Food and Civil Supplies Minister
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, minister sumit godara, vidhan sabha, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved