जयपुर,। प्रदेश में जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा वृहद् स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 1.20 लाख हैक्टेयर क्षेत्र को जैविक में परिवर्तित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है। इसके तहत किसानों को जैविक बीज, जैव उर्वरक एवं कीटनाशी उपलब्ध कराए जाएंगे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस वर्ष 1.20 लाख हैक्टेयर क्षेत्र को जैविक में परिवर्तित कर कृषकों को लाभान्वित किया जाएगा। इसमें लगभग 23.57 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इसी प्रकार, 50 हजार कृषकों को जैविक खेती हेतु प्रति कृषक 5000 रुपए का अनुदान भी दिया जाएगा। इस राशि से कृषक खेतों की उर्वरकता बढ़ाने के लिए कार्य करेंगे।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से परियोजना प्रतिवेदन की स्वीकृति प्राप्त होने तक कृषक चयन, कृषक समूह गठन, मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण आदि गतिविधियों के लिए राज्य निधि से 5 करोड़ रुपए की भी स्वीकृति प्रदान की है।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope