जयपुर। रामनगरिया थाना पुलिस ने पांच हजार रुपए के ईनामी बदमाश को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। करौली में हत्या के मामले में पिछले दो वर्ष से फरार चल रहा है। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित बने सिंह उर्फ विष्णु धौलपुर का रहने वाला है। मुखबिर से सूचना मिली कि पांच हजार रुपए का ईनामी बदमाश बने सिंह उर्फ विष्णु सीबीआई फाटक के पास चाय की थड़ी पर बैठा है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे धर-दबोचा।
करौली में की थी हत्या - 31 जुलाई 2019 को बदमाश बने सिंह उर्फ विष्णु ने अपने भाईयों व दोस्तों के साथ मिलकर गुबरैला गोदारा गांव में जमुना व उसके भाई की बोलरो गाड़ी को हथियारों के बल पर रूकवाकर किडनैप कर लिया। उसके बाद जमुना की गोली मारकर हत्या कर दी और शव को फैंककर फरार हो गए। करौली में हत्या के मामले में बदमाश बने सिंह पिछले दो वर्षो से फरार चल रहा है।
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope