• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सरकारी स्कूलों का इंतजार हुआ खत्म, मिलेंगे 4600 व्याख्याता

4600 lecturers met to government schools - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राज्य सरकार ने प्रदेश के 4 हजार 600 द्वितीय श्रेणी शिक्षकों को प्रमोशन का तोहफा दिया है। ये सभी शिक्षक अब व्याख्याता कहलाएंगे। इन सभी व्याख्याताओं को आगामी 15 दिन में राज्य के सरकारी स्कूलों में पोस्टिंग दी जाएगी। इन सहित अब तक शिक्षा विभाग ने रिकॉर्ड एक लाख से अधिक शिक्षकों को प्रमोशन व पोस्टिंग दी है। शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने बताया कि शिक्षा विभाग में हाल ही सम्पन्न विभागीय पदोन्नति की बैठक में 4 हजार 600 द्वितीय श्रेणी शिक्षकों को व्याख्याता के पद पर पदोन्नति दी गई है। विभिन्न विषयों में पदोन्नति को मंजूरी दी गई। इन सभी व्याख्याताओं को आगामी 15 दिनों में निदेशालय द्वारा कांउसलिंग के जरिए पोस्टिंग दी जाएगी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने पिछले तीन सालों में शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किया है। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के नेतृत्व में राजस्थान के शिक्षकों की ज्यादातर समस्याओं को हल किया गया है। प्रदेश के शिक्षकों की सबसे बड़ी समस्या लम्बे समय तक प्रमोशन नहीं होने की थी। हमने इस समस्या को गंभीरता से लिया और बड़े पैमाने पर पदोन्नति की। राज्य में एक लाख से ज्यादा शिक्षकों को प्रमोशन व पोस्टिंग दी गई है। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। देवनानी ने जानकारी दी की हाल ही राजस्थान लोक सेवा आयोग के माध्यम से करीब 12 हजार नए व्याख्याताओं को भी पोस्टिंग दी गई है। काउंसिलिंग के जरिए पारदर्शी तरीके से उन्हें पोस्टिंग दी गई है। इसमें भी महिलाओं का विशेष ध्यान रखा गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-4600 lecturers met to government schools
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lecturers, government schools, minister of education vasudev devnani, meeting of departmental promotion\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved