• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

स्टेट एंपावर्ड कमेटी की 42 वीं बैठक : उद्योगों का राज्य में निवेश के लिए स्वागत -मुख्य सचिव

42nd meeting of the State Empowered Committee: Industries are welcome to invest in the state - Chief Secretary - Jaipur News in Hindi

जयपुर । मुख्य सचिव उषा शर्मा की अध्यक्षता में गुरूवार को शासन सचिवालय में स्टेट एंपावर्ड कमेटी की 42 वीं बैठक आयोजित की गई। राज्य सरकार द्वारा उद्यमियों को प्रोत्साहित करने और प्रदेश में निवेश बढाने के लिए समिति ने विस्तृत चर्चा की।

बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में नए उद्योगों द्वारा निवेश के माध्यम से आर्थिक उन्नति और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए नीतियों में आवश्यक बदलाव के लिए भी हम तैयार हैं। उन्होंने कहा कि बड़े निवेशकों को आकर्षित करने के लिए पॉलिसी में आवश्यक बदलाव भी किए जाएंगे। अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग एवं वाणिज्य श्रीमती वीनू गुप्ता ने कहा कि नए निवेशकों को आकर्षित करने के लिए रिप्स - 2022 स्कीम में उद्यमियों को छूट दी जा रही हैं। प्रदेश में निवेश बढाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है।
इस दौरान उद्योग समूह वारी एनर्जीज लिमिटेड, बक्सी इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड एवं कंधारी ग्लोबल बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने कुल लगभग 17 हज़ार 765 करोड़ रूपए राशि के निवेश प्रस्तावों की प्रस्तुति दी। इन उद्योगों द्वारा प्रदेश के 6605 लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
उद्योग समूह के प्रतिनिधियों द्वारा सूचित किया गया कि इन उद्योगों में कार्य के लिए अधिक से अधिक स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त अखिल अरोड़ा, बीआईपी आयुक्त ओम कसेरा उपस्थित थे। संबंधित विभागों के विभिन्न उच्चाधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में भाग लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-42nd meeting of the State Empowered Committee: Industries are welcome to invest in the state - Chief Secretary
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 42nd meeting, of the state empowered committee, industries are welcome, to invest, in the state, chief secretary, jaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved